दशलक्षण पर्व पर निकाली श्री जी की भव्य शोभायात्रा

रविवार को जैन समाज के दशलक्षण पर्व की अंनत चतुर्दशी को दिगंबर जैन समाज की ओर से श्री जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 07:32 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 07:32 PM (IST)
दशलक्षण पर्व पर निकाली श्री जी की भव्य शोभायात्रा
दशलक्षण पर्व पर निकाली श्री जी की भव्य शोभायात्रा

संवाद सूत्र, चकराता: रविवार को जैन समाज के दशलक्षण पर्व की अंनत चतुर्दशी को दिगंबर जैन समाज चकराता के तत्वावधान में श्री जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। शोभायात्रा जिधर से भी गुजरी, वातावरण श्री जी मय हो गया।

अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष्य में जैन समाज चकराता ने छावनी बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के आगे चल रहा बैंड उसके बाद डांडिया नृत्य कर रही महिलाएं व युवतियां माहौल को भक्तिमय बना रही थीं। उसके बाद कुबेर की अगुआई में इंद्र के कंधों पर रखी चांदी की भव्य पालकी में विराजमान श्री जी की छटा देखते ही बन रही थी। पालकी में भव्यता से विराजे श्री जी का दर्शन करने को लोगों में होड़ मची रही। बारिश के बाद भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के चलते उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। चौक बाजार चकराता स्थित दिगंबर जैन मंदिर से घंटे व शंखनाद के साथ जब यात्रा आरंभ हुई तो पूरा छावनी बाजार महावीर जी के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा पूरे छावनी बाजार का चक्कर लगा जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर में श्री जी का महामस्तक अभिषेक कर उन्हें ¨सहासन पर विराजमान किया गया। यात्रा में प्रभु रथ पर हुए सवार नगाड़ा बाज रहा, बाहुबली भगवान का मस्तकाभिषेक, तुमसे लागी लगन ले लो अपनी शरण पारस प्यारा आदि मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में चकराता, साहिया, विकासनगर से जैन समाज के अनेक लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर सुनील जैन, पंकज जैन, संजय जैन, अजय जैन, अर¨वद जैन, विनय जैन, राजीव जैन, नवीन जैन, ऋषभ जैन, आशीष जैन, संयम जैन अशोक जैन, अंजुला जैन, बबीता जैन, सुनीता जैन, अंजू जैन, ममता जैन, संगीत जैन, शशि जैन, रेनु जैन, साक्षी जैन, कविता जैन, गुंजन आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी