एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन के लिए चयनित सविता का राज्यपाल ने बढ़ाया हौसला

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से राजभवन में सोमवार को एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन के लिए चयनित उत्तरकाशी जिले की पर्वतारोही सविता कंसवाल ने भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां बहादुर हैं और अपनी मेहनत के बल पर आज हर क्षेत्र में आगे हैं।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 04:03 PM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 04:03 PM (IST)
एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन के लिए चयनित सविता का राज्यपाल ने बढ़ाया हौसला
राज्यपाल ने कहा उत्तराखंड की बेटियां बहादुर हैं और अपनी मेहनत के बल पर आज हर क्षेत्र में आगे हैं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून:  राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से राजभवन में सोमवार को एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन के लिए चयनित उत्तरकाशी जिले की पर्वतारोही सविता कंसवाल ने भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां बहादुर हैं और अपनी मेहनत के बल पर आज हर क्षेत्र में आगे हैं। भेंट के दौरान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि सविता ने साबित कर दिया है कि आॢथक रूप से कमजोर बच्चे भी अपनी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बना सकते हैं।

उन्होंने सविता को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सविता का चयन इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए होने से अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी। राज्यपाल ने एवरेस्ट मैसिफ अभियान के लिए चुने जाने पर सविता कंसवाल और पिथौरागढ़ के मनीष कसनियाल को शुभकामनाएं देते हुए अभियान की सफलता की कामना की। पर्वतारोही सविता कंसवाल ने बताया कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय के सहयोग से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है, जो अप्रैल में शुरू होगा।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड : पता चलेगा कि गांवों से पलायन पर कितना लगा अंकुश

इस अभियान के लिए देशभर से एक हजार में से 12 पर्वतारोहियों का चयन हुआ है। अभियान जून में समाप्त होगा। उत्तरकाशी जिले के दूरस्थ गांव की रहने वाली सविता ने बताया कि उन्होंने अब तक पांच चोटियों का आरोहण किया है। उन्होंने अपनी फीस के लिए देहरादून में नौकरी भी की है। माता-पिता गांव में खेती किसानी करते है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Coronavirus Update: उत्‍तराखंड में कोरोना के एक साल, कुछ चुनौतियां निपटी कुछ बरकरार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी