सपा प्रदेश अध्यक्ष ने निष्कासित किए तीन पदाधिकारी, अखिलेश यादव ने किए बहाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत द्वारा निष्कासित किए गए तीन पदाधिकारियों का निष्कासन अवैध करार दिया है।

By Edited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 08:15 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 12:22 PM (IST)
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने निष्कासित किए तीन पदाधिकारी, अखिलेश यादव ने किए बहाल
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने निष्कासित किए तीन पदाधिकारी, अखिलेश यादव ने किए बहाल

देहरादून, राज्य ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत द्वारा निष्कासित किए गए तीन पदाधिकारियों का निष्कासन अवैध करार दिया है। उन्होंने तीनों पदाधिकारियों को पूर्व की भांति ही अपने पदों पर बने रहने को कहा है। इस आदेश के बाद सपा में गुटबाजी की आशंका तेज हो गई है। 

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत ने कुछ समय पहले प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा, नरेंद्र गुज्जर और महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी अबू तसलीम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया था। 

हालांकि इन पदाधिकारियों ने तब प्रदेश अध्यक्ष पर गुटबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। कुछ समय पूर्व इन निष्कासित पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक पत्र जारी करते हुए तीनों पदाधिकारियों के निष्कासन को अवैधानिक बताया है और इस निष्कासन आदेश को निरस्त करते हुए तीनों को पूर्व के अनुसार ही पद पर रहने को कहा है। 

प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा ने कहा कि वह बीते 25 वर्षो से पार्टी को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। वहीं कुलदीप रावत गुटबाजी को बढ़ावा देकर पार्टी को समाप्त करने का काम कर रहे हैं। 

इस पूरे प्रकरण पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला शिरोधार्य है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही लखनऊ जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे और उनसे विचार विमर्श कर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता नहीं सही जाएगी।

यह भी पढ़ें: सहकारी रेशम फेडरेशन की प्रबंध समिति के चुनाव में भाजपा का परचम

यह भी पढ़ें: जनवरी अंत या फरवरी पहले हफ्ते में पांच निकायों के चुनाव संभावित

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारियों को अध्यक्ष की नसीहत, चुनाव को बनाई रणनीति

chat bot
आपका साथी