लॉकडाउन में बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, बरतें सावधानी

कोरोना के बीच अब साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। कोरोना या कोविड-19 के नाम अनगिनत फर्जी वेबसाइट बना दी गई हैं यह लिंक क्लिक करते ही खाते से पैसे उड़ जाएंगे।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 08:12 AM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 12:53 PM (IST)
लॉकडाउन में बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, बरतें सावधानी
लॉकडाउन में बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, बरतें सावधानी

देहरादून, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अब साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। कोरोना या कोविड-19 के नाम अनगिनत फर्जी वेबसाइट बना दी गई हैं, यह लिंक क्लिक करते ही खाते से पैसे उड़ जाएंगे। साइबर और दून पुलिस ने साइबर ठगी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

23 मार्च से लॉकडाउन के बाद अब अधिकतर पेमेंट ऑनलाइन होने लगी हैं। ऐसे में साइबर ठगी की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। आइटी मंत्रलय की रिपोर्ट के अनुसार मार्च महीने में ही 2200 से अधिक वेबसाइट बनी हैं, जो कि कोविड-19 या कोरोना से मिलती जुलती हैं। रिपोर्ट के अनुसार अब जहां साइबर अपराध बढ़ने की आशंका बढ़ गई है वहीं साइबर पुलिस के लिए चुनौती भी खड़ी हो गई है।

साइबर क्राइम सीओ अनुज कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर गूगल पर सर्च ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बारे में अधिक से अधिक जानकारी पाने की लोगों की ललक को देखते हुए साइबर अपराधी उन्हें शिकार बना सकते हैं। ठग वेबसाइटों के जरिये लोगों की गोपनीय जानकारी चुरा सकते हैं। जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

ऐसे कर सकते हैं बचाव

संदिग्ध ईमेल पर क्लिक न करें। वेबसाइट पर फायदे वाले विज्ञापन न खोलें। वर्क फ्रॉम होम को देखते हुए यह सावधानी बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें: सहायक प्रोफेसर के खाते से 1.54 लाख रुपये उड़ाए Dehradun News

कालाबाजारी की दें सूचना

बाजार में मास्क और सेनिटाइजर की डिमांड बढ़ने के कारण कालाबाजारी होने की संभावना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने एक टीम गठित की है। यदि किसी को मास्क और सेनिटाइजर की कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 9927631001 या फिर थाने के नंबर 0135-22655900 पर संपर्क कर सकता है।

यह भी पढ़ें: लोन दिलाने का झांसा देकर महिला की संपत्ति हड़पी Dehradun News

chat bot
आपका साथी