केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक बोले, उत्तराखंड के समग्र विकास को केंद्र भी प्रतिबद्ध

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार द्वारा तकरीबन एक लाख करोड़ की योजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत गई हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 09:54 PM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 11:44 PM (IST)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक बोले, उत्तराखंड के समग्र विकास को केंद्र भी प्रतिबद्ध
उत्तराखंड के समग्र विकास को केंद्र भी प्रतिबद्ध।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार द्वारा तकरीबन एक लाख करोड़ की योजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत गई हैं। इन सभी पर तेजी से काम चल रहा है। 

राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को अपने संदेश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने राज्य निर्माण आंदोलन के सभी शहीदों व आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के विकास की जिस अवधारणा के साथ उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ, उस दिशा में तेजी से काम किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र के सहयोग से राज्य में बहुत से काम हुए हैं। आज राज्य में अनेक उच्च स्तरीय संस्थान स्थापित हैं। इनमें नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन नेचुरल फाइबर, देश का पहला ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर, सीपेट, कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर शामिल हैं। 

इसके अलावा स्मार्ट सिटी परियोजना, उत्तराखंड वाटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, जमरानी बहुद्देशीय परियोजना, भारत नेट फेट टू आदि कई परियोजनाएं हैं, जो केंद्र के सहयोग से राज्य में लागू हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने आत्मनिर्भर उत्तराखंड के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। युवाओं और महिलाओं की आजीविका पर विशेष ध्यान दिया गया है। आत्मनिर्भर भारत में पर्यटन की अहम भूमिका है। 

उत्तराखंड में होम स्टे योजना के साथ ही योग ध्यान पंचकर्म केंद्र आदि की स्थापना पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश में अगले वर्ष महाकुंभ होना है। गंगा की निर्मलता कुंभ की दृष्टि से जरूरी है। नमामि गंगे योजना के उत्तराखंड में अच्छे परिणाम दिख रहे हैं। केंद्र सरकार भी कुंभ के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देगी।

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, नए भारत के निर्माण में उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका

chat bot
आपका साथी