रजनीकांत 'बाबा' के बाद अब 'काला' के लिए परमहंस की शरण में

'बाबा' की सफलता के बाद सिने अभिनेता रजनीकांत अब अपनी ' काला' फिल्म की कामयाबी के लिए एक बार फिर अपने गुरु परमहंस योगानंद की शरण ली है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 08:02 PM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 11:04 AM (IST)
रजनीकांत 'बाबा' के बाद अब 'काला' के लिए परमहंस की शरण में
रजनीकांत 'बाबा' के बाद अब 'काला' के लिए परमहंस की शरण में

द्वाराहाट, अल्‍मोड़ा [जेएनएन]: 'बाबा' की सफलता के बाद सिने अभिनेता रजनीकांत अब अपनी ' काला' फिल्म की कामयाबी के लिए एक बार फिर अपने गुरु परमहंस योगानंद की शरण ली है। माना जा रहा है कि आगामी जुलाई में रिलीज होने जा रही 'काला' फिल्म की सफलता के लिए रजनीकांत योगदा आश्रम पहुंचे हैं। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में हैं। सिने अभिनेता के दामाद धनुष के वंडरवार प्रोडक्सनस के लिऐ फिल्माई जा रही है।

दरअसल, देवभूमि के द्वाराहाट स्थित योगदा आश्रम से ही रजनीकांत ने आध्यात्मिक व क्रिया योग को अपने जीवन की सफलता का सबसे बड़ा आधार माना। परमहंस की बायोग्राफी को पढ़ने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने क्रिया योग को रील लाइफ से इतर वास्तविक जीवन का आधार बना लिया। अब तक दो बार योगदाश्रम पंहुच चुके रजनीकांत यहां पर स्वामी के अनुयायियों के लिए करीब 20 लाख की लागत से अनुयायियों के ठहरने को अतिथि गृह भी बनवाया है।

द्वाराहाट से दो किमी दूर अध्यात्मिक अनुभूति वाले रौतेली क्षेत्र में बने अलौकिक ध्यान केंद्र की नींव स्वतंत्रता से पूर्व परमहंस योगानंद ने ही रखी थी। योगदा सत्संग संस्था के सदस्य व रजनीकांत के गुरु भाई बेंगलुरु निवासी श्रीहरि के अनुसार रजनीकांत 1998 में योगानंद की पुस्तक योगी कथामृत (ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी) पढ़कर प्रभावित हुए थे और तभी से उन्होंने परमहंस को अपना गुरु मान लिया।

क्रिया योग की शक्ति ही कहेंगे कि वर्ष 2000 में रजनीकांत ने अपने गुरु परमहंस योगानंद फिल्म बनाई। श्रीहरि कहते हैं शुरुआत में फिल्म फ्लॉप होने लगी तो तब रजनीकांत निराश हुए तब उन्हें एहसास हुआ कि बाबा के आश्रम से क्रिया योग की दीक्षा लिए बगैर आगे नहीं बढ़ सकते। 

एक अक्टूबर 2000 को वह 2 दिन प्रवास पर योगदा आश्रम पहुंचे। पांडवखोली गुफा में क्रिया योग की दीक्षा ली और उसके बाद संस्था के विधिवत सदस्य बने। यहां से लौटकर रजनीकांत ने दोबारा मेहनत की और फिल्म हिट हो गई थी। करीबी सूत्रों की मानें तो इस फिल्म की सफलता की प्रार्थना लेकर रजनीकांत फिर परमहंस की शरण में पहुंचे हैं। वहीं रानीतिक करियर की कामयाबी के लिए भी अहम माना जा रहा।

20 मार्च तक रुकेंग रजनीकांत

सिने अभिनेता रजनीकांत का शेड्यूल तय हो गया है। करीबी सूत्रों के मुताबिक रजनीकांत योगदा आश्रम में 20 मार्च तक रुकेंगे। इस अवधि में परमहंस योगानंद के शिष्य रजनीकांत पांडवखोली स्थित आध्यात्मिक गुफा व आश्रम दोनों जगह क्रिया योग के तहत ध्यान लगाएंगे। रजनीकांत ने चुटकी लेते हुए करीबियों से कहा कि मीडिया ने परेशान न किया तो पूरे 15 दिन देवभूमि की वादियों में आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करेंगे। फिलहाल रजनीकांत शयन कक्ष में विश्राम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत बोले, बिग बी की सलामती के लिए करूंगा ईश्वर से प्रार्थना

यह भी पढ़ें: बिग-बी की सलामती को रजनीकांत ने मांगी दुआ, संतो को परोसा भोजन 

chat bot
आपका साथी