मोदी के नाम पर जीती भाजपा

संवाद सहयोगी, विकासनगर : विधान सभा चुनावों में महाराष्ट्र व हरियाणा में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं

By Edited By: Publish:Mon, 20 Oct 2014 04:23 AM (IST) Updated:Sun, 19 Oct 2014 09:36 PM (IST)
मोदी के नाम पर जीती भाजपा

संवाद सहयोगी, विकासनगर : विधान सभा चुनावों में महाराष्ट्र व हरियाणा में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने पछवादून व जौनसार बावर में आतिशबाजी कर खुशी मनाई। विकासनगर में पहाड़ी गली चौक पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के बाद फैले पटाखों के कूड़े को साफ कर मोदी के स्वच्छता अभियान को और बढ़ावा देने का संदेश दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा गली के सामने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा प्रदेश मंत्री नीरू देवी ने कहा कि महाराष्ट्र व हरियाणा की जनता ने विकास के नाम पर मतदान कर भाजपा को जीत दिलाई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप मोंगा ने कहा प्रत्येक जीत के साथ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बढ़ रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चंदन लाल अग्रवाल, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, अरुण मित्तल, जयंती पटवाल आदि मौजूद रहे। हरबर्टपुर में मंडल अध्यक्ष विनोद कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौक पर आतिशबाजी की और आपस में मिठाई बांट कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धनदेश उनियाल, उमिर्ला शर्मा, उषा नौटियाल, विमला नेगी, जगत ¨सह आदि मौजूद रहे। सेलाकुई में भाजयुमो जिला महामंत्री व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखदेव ¨सह फर्सवाण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला व आतिशबाजी की। इस दौरान यशपाल नेगी, अर¨वद सोलंकी, ऋषभ बंसल मौजूद रहे। उधर चकराता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने छावनी बाजार में आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। इस दौरान अमित जोशी, अनिल चांदना, राजक़ुमार मेहता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी