तीर्थनगरी पहुंचने पर किया सद्भावना यात्रा का स्वागत

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : सर्वश्रेष्ठ भारत और शांतिपूर्ण विश्व के संकल्प को लेकर हिमाचल प्रदेश स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 09:46 PM (IST)
तीर्थनगरी पहुंचने पर किया सद्भावना यात्रा का स्वागत
तीर्थनगरी पहुंचने पर किया सद्भावना यात्रा का स्वागत

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

सर्वश्रेष्ठ भारत और शांतिपूर्ण विश्व के संकल्प को लेकर हिमाचल प्रदेश से चली सद्भावना साइकिल यात्रा के तीर्थनगरी पहुंचने पर श्री रामायण प्रचार समिति ने स्वागत किया। साइकिल यात्री ज्ञानेंद्र ¨सह ने बताया कि हमारा उद्देश्य विश्व शांति के लिए जनता को जागरूक कर एक मंच पर लाना है।

विश्व मानवता संघ काशीपुर ऊधम ¨सह नगर के संस्थापक अध्यक्ष ज्ञानेंद्र ¨सह ने बीती 14 फरवरी को इस यात्रा की शुरुआत की थी। हिमाचल से शुरू हुई 60 दिवसीय साइकिल यात्रा बुधवार को तीर्थनगरी पहुंची। तुलसी मानस मंदिर मालवीय मार्ग पर श्री रामायण प्रचार समिति ने यात्रा का स्वागत किया। ज्ञानेंद्र ¨सह ने बताया कि यह उनकी आठवीं यात्रा है। जो सर्वधर्म और विश्वशांति को समर्पित है। श्री रामायण प्रचार समिति के संस्थापक गोपालाचार्य ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विश्व शांति की स्थापना आज के समय में अत्यंत जरूरी है। सभी नागरिकों को एक मंच पर आकर शांति स्थापना का संकल्प लेना होगा। इस दौरान रवि शास्त्री, अनुराग जोशी, पंकज अरोड़ा, रमाकांत, सुनील थपलियाल, मनोज मलासी, श्रवण जैन आदि ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।

chat bot
आपका साथी