पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित गिरफ्तार, तबीयत खराब होने का बहाना बना दे गया था चकमा

कोतवाली रुड़की की हवालात से फरार हुए आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर हवालात से निकला था।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:15 PM (IST)
पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित गिरफ्तार, तबीयत खराब होने का बहाना बना दे गया था चकमा
पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित गिरफ्तार, तबीयत खराब होने का बहाना बना दे गया था चकमा

रुड़की, जेएनएन। चार दिन पहले कोतवाली रुड़की की हवालात से फरार हुए आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर हवालात से निकला था और फिर मौका देखकर वहां से फरार हो गया। आपको बता दें कि युवक एक के किशोरी के अपहरण के आरोप में जेल में बंद था।  

हरिद्वार जिले में कोतवाली रुड़की क्षेत्र निवासी एक युवक ने रोहित उर्फ छोटू निवासी नगला गंज थाना-बेबर, जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह उसकी नाबालिग बहन का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने किशोरी को फरीदाबाद से बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। 15 सितंबर की रात को आरोपित हवालात में बंद था। इस दौरान आरोपित ने बहाना बनाया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। 

ये सुन पुलिस ने उसे हवालात से बाहर बने जाल के पास बैठा दिया। आरोपित ने मौका देखते ही जाल को फांद लिया और वहां से फरार हो गया। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि आरोपित के फरार होने के बाद टीम गठित की गई। पुलिस टीमों ने आरोपित के चार पुलिस टीम गठित की गई। संपर्क वाले सभी परिचितों के यहां पर दबिश दी। यहां तक की पुलिस उसके मैनपुरी स्थित घर पर भी पहुंची। 

यह भी पढ़ें: चमोली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे युवक समेत दो फरार, ऐसे दिया घटना को अंजाम 

छानबीन के दौरान पुलिस को सूचना मिली आरोपित ढंडेरा रेलवे स्टेशन के समीप देखा गया। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह बेहद डर गया था। उसे लगा था कि किशोरी को भगाने के आरोप में उसे कई साल की सजा हो जाएगी। इसी डर से वह भाग गया था। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक रणजीत खनेड़ा, उप निरीक्षक विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: दवा लेने पहुंची किशोरी को चेकअप के बहाने क्लीनिक के अंदर ले गया डॉक्टर, किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी