पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव पंचायत चुनाव के बाद

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव राज्य में चल रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:39 AM (IST)
पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव पंचायत चुनाव के बाद
पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव पंचायत चुनाव के बाद

राज्य ब्यूरो, देहरादून

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव राज्य में चल रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद होगा। इस सीट पर पांच दिसंबर से पहले उप चुनाव होना है।

शनिवार को निर्वाचन आयोग ने दो राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही कई राज्यों में रिक्त विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी कार्यक्रम की घोषणा की। उत्तराखंड में भी एक विधानसभा सीट, पिथौरागढ़ पिछले लगभग साढे़ तीन महीने से रिक्त है। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के गत पांच जून को असामयिक निधन के कारण यह सीट खाली हुई और और छह महीने के भीतर उप चुनाव की बाध्यता के कारण यहां पांच दिसंबर से पहले चुनाव कराया जाना है। शनिवार को निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम में पिथौरागढ़ सीट के उपचुनाव का कार्यक्रम शामिल नहीं है।

इस संबंध में संपर्क करने पर राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का कहना है कि वर्तमान में राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया चल रही है, लिहाजा पिथौरागढ़ सीट के उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया। इस स्थिति में अब यह तय है कि यहां उप चुनाव 21 अक्टूबर के बाद ही कराया जाएगा। यह इसलिए क्योंकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण का मतदान 16 अक्टूबर को है। मतगणना के लिए 21 अक्टूबर की तिथि तय है। यानी इस तिथि के बाद ही निर्वाचन आयोग विधानसभा उप चुनाव का कार्यक्रम तय करेगा।

chat bot
आपका साथी