अब संयुक्त मोर्चा लड़ेगा शीशमबाड़ा प्लांट की लड़ाई

संवाद सहयोगी विकासनगर शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को हटाए जाने के लिए क्रि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 09:41 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 09:41 PM (IST)
अब संयुक्त मोर्चा लड़ेगा शीशमबाड़ा प्लांट की लड़ाई
अब संयुक्त मोर्चा लड़ेगा शीशमबाड़ा प्लांट की लड़ाई

संवाद सहयोगी, विकासनगर: शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को हटाए जाने के लिए क्रमिक अनशन व धरने पर बैठे सेलाकुई के लोगों का प्रदर्शन 31वें दिन भी जारी रहा। अनशन-धरने पर बैठे स्थानीय लोगों ने कहा सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए पछवादून के कई संगठन एकजुट होकर होंगे। इसके लिए संयुक्त मोर्चे का गठन किया जाएगा।

शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर सेलाकुई के शिव मंदिर पर चल रहा क्षेत्रवासियों का धरना व क्रमिक अनशन 31वें दिन भी जारी रहा। क्षेत्रवासियों ने सरकार पर जनता की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि सरकार क्षेत्र की जनता के जीवन से खेल रही है। जनता की जान की परवाह नहीं करते हुए सरकार इस गंभीर मामले में कोई कदम उठाने को तैयार नहीं है। आंदोलन कर रहे लोगों ने कहा प्लांट की लड़ाई अब पछवादून के कई सामाजिक संगठनों को साथ मिलकर लड़ी जाएगी। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व गढ़वाल मंडल विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी, पूर्व मंडी अध्यक्ष विपुल जैन, दौलत कुंवर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान, सुमित चौधरी, अजमेर सिंह आजाद अली, रुमीराम जसवाल समेत कई अन्य लोग इस लड़ाई में क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे। आंदोलनकारियों ने सरकार के साथ कोर्ट तक लड़ाई लड़ने का ऐलान भी किया। मौके पर मेहरुना परवीन, निरंजन सिंह, संदीप भंडारी, मनोरमा, आशा रावत, सीएम जोशी, सतीश राणा, आहना रावत, अंश रावत, शशि कुमार, रविकांत सिघल, अनीस अहमद, वसीला, मासूम अली, अरशद अहमद, नीलम नेगी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी