संगठनों ने पेड़ों को बचाने की मुहिम शुरू की

संवाद सूत्र डोईवाला राजीव गांधी पंचायत राज संगठन कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआइ व किसान कांग्रेस आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आने वाले पेड़ों को बचाने के लिए मुहिम शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 08:34 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 08:34 PM (IST)
संगठनों ने पेड़ों को बचाने की मुहिम शुरू की
संगठनों ने पेड़ों को बचाने की मुहिम शुरू की

संवाद सूत्र, डोईवाला : राजीव गांधी पंचायत राज संगठन, कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ व किसान कांग्रेस आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आने वाले पेड़ों को बचाने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। इस कड़ी में उन्होंने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि विस्तारीकरण के लिए एयरपोर्ट से लगती हुई करीब 215 एकड़ जमीन एयरपोर्ट ऑथोरिटी को हस्तांतरण करने की तैयारी की जा रही है। जिससे थानों वन रेंज के करीब 10 हजार पेडों के साथ विस्थापित क्षेत्र की जनता का अस्तित्व खतरे में है। डोईवाला गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि थानों रेंज के जंगलों को बचाने के साथ उस में विचरण करने वाले जीव जंतुओं की रक्षा करना भी जरूरी है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबीर खत्री ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए दी जाने वाली जमीन राजाजी नेशनल पार्क के ईको सेंसेटिव जोन के 10 किमी के दायरे में पड़ती है। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मनीष यादव, राहुल सैनी, नगर अध्यक्ष महेश लोधी, सभासद गौरव मल्होत्रा, अमित सैनी, रवि बिष्ट, सावन राठौर ने भी पेड़ों को काटे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर आरिफ अली, उमेद वोरा, भारत भूषण कौशल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी