देहरादून में एक युवक तीन महीने तक युवती से करता रहा दुष्‍कर्म, गर्भवती होने पर चला पता

रायपुर में एक आरोपित ने युवती से तीन महीने तक दुष्कर्म कर रहा था। युवती जब गर्भवती हुई तब घटना का पता लगा। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में रायपुर निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 23 Dec 2021 11:40 AM (IST) Updated:Thu, 23 Dec 2021 11:40 AM (IST)
देहरादून में एक युवक तीन महीने तक युवती से करता रहा दुष्‍कर्म, गर्भवती होने पर चला पता
आरोपित ने युवती से तीन महीने तक दुष्कर्म कर रहा था। युवती जब गर्भवती हुई तब घटना का पता लगा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। रायपुर में एक आरोपित ने युवती से तीन महीने तक दुष्कर्म कर रहा था। युवती जब गर्भवती हुई तब घटना का पता लगा। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में रायपुर निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी है। उसमें उसने बताया कि मोहसिन उनकी 19 साल की बेटी के साथ तीन महीने से दुष्कर्म कर रहा था। 17 दिसंबर को अचानक युवती की तबीयत खराब हुई। डाक्टरी सलाह के अनुसार अल्ट्रासाउंड कराया तो युवती दो माह का गर्भवती पाई गई। इसकी भनक लगते ही आरोपित व उसके स्वजन घर से फरार हो गये। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े, एक का सिर फूटा

रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़ गए। इस दौरान एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में छात्रों के दो गुटों के बीच कुछ समय से टशन चली आ रही है। कई बार दोनों ही गुटों में नोकझोंक हो चुकी है। गुरुवार को दोनो गुट कैंपस में ही आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर क्षेत्र निवासी छात्र सौरभ के सिर पर दूसरे गुट के छात्रों ने पत्थर से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यहां पर भगदड़ मच गई। इसके बाद घायल सौरभ को लेकर उसके कुछ साथी भगवानपुर थाने में पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। वहीं पुलिस ने घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। इस मामले भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- हत्यारोपितों की धरपकड़ को हैदराबाद गई उत्‍तराखंड एसटीएफ पर हमला

chat bot
आपका साथी