एक महिला ने खुद पर लगाई आग, बच्‍चे समेत महिला की हुई मौत

यमकेश्वर के समीप कांडा गांव में एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके 6 माह के पुत्र की भी जलकर मौत हो गई।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 07:56 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 11:26 PM (IST)
एक महिला ने खुद पर लगाई आग, बच्‍चे समेत महिला की हुई मौत
एक महिला ने खुद पर लगाई आग, बच्‍चे समेत महिला की हुई मौत

ऋषिकेश, जेएनएन। जनपद पौड़ी यमकेश्वर प्रखंड के समीप कांडा गांव में एक महिला ने दूधमुंहे पुत्र समेत आग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राजस्व पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

उप जिलाधिकारी यमकेश्वर किशन ङ्क्षसह नेगी के मुताबिक वीरवार की सायं 3:30 बजे आरती देवी (22) पत्नी योगेश कुमार निवासी गांव कांडा, ग्रामसभा रणचूला तहसील यमकेश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आग से पुत्र सूर्य (उम्र लगभग 06 माह) की भी जलकर मौत हो गई। पूछताछ में पता चला है कि महिला घर पर अकेली थी। जबकि उसका पति गांव में था। महिला का मायका हरिद्वार में है। मृतका के मायके वालों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दरवाजा तोड़कर निकाला शव

यह भी पढ़ें: युवक की होने वाली थी शादी, उसने मौत को लगाया गले

यह भी पढ़ें: बेरोजगारी के कारण डिप्रेशन में था युवक, उठाया ऐसा खौफनाक कदम

chat bot
आपका साथी