चमोली में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चालक की मौत; सात हुए घायल

चमोली जिले के लुंतरा घाट आ रही बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 09:45 AM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 09:45 AM (IST)
चमोली में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चालक की मौत; सात हुए घायल
चमोली में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चालक की मौत।

गोपेश्वर(चमोली), जेएनएन। चमोली जिले के नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर रविवार की सुबह सेरा गांव के पास दूनाबगड नामक तोक में बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य सात लोग घायल हुए हैं। पांच घायलों को घाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गाय। वहीं, दो बच्चों को मामूली चोटें आने के चलते चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन देहरादून से घाट लुंतरा गांव आ रही थी। 

मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में लुंतरा निवासी वाहन चालक प्रकाश सिंह पुत्र भवान सिंह उम्र 29 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सात घायल हुए हैं। घायलों में लुंतरा निवासी देवासिंह पुत्र पदमसिंह, हर्षवर्धन सिंह पुत्र जयकृत सिंह और ग्राम ल्वाणी निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र गब्बर सिंह, महेन्द्र सिंह पुत्र दिवान सिंह, रीना देवी पत्नी महेन्द्र सिंह, प्रिंसी पुत्री महेन्द्र सिंह उम्र 12 वर्ष, हंसिका पुत्री महेन्द्र सिंह उम्र 14 वर्ष शामिल है। 

बताया गया कि बुलोरो चालक देहरादून से रातभर वाहन चला रहा था। मंजिल से पांच किमी पहले ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन 100 मीटर सड़क से खाई में गिरते हुए नंदाकिनी नदी के किनारे अटक गया। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घाट पहुंचाया। सीएचसी घाट में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को श्रीनगर के रेफर किया गया है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में वाहनों के उड़े परखच्चे, दो की मौत

यह भी पढ़ें: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत; एक घायल

chat bot
आपका साथी