उत्तराखंड: IAS वी षणमुगम से सरकार ने हटाया महिला सशक्तीकरण विभाग, जानिए वजह

IAS वी षणमुगम से सरकार ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास के अपर सचिव व सहकारिता निबंधक का पदभार भी वापस ले लिया। षणमुगम से बीते रोज बाल विकास समेकित विकास के निदेशक पद का दायित्व लिया गया था।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 01:38 PM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 01:38 PM (IST)
उत्तराखंड: IAS वी षणमुगम से सरकार ने हटाया महिला सशक्तीकरण विभाग, जानिए वजह
IAS वी षणमुगम से सरकार ने हटाया महिला सशक्तीकरण विभाग।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। IAS वी षणमुगम से सरकार ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास के अपर सचिव व सहकारिता निबंधक का पदभार भी वापस ले लिया। षणमुगम से बीते रोज बाल विकास समेकित विकास के निदेशक पद का दायित्व लिया गया था। इस कड़ी में शुक्रवार को उनसे महिला सशक्तीकरण एवं विकास विभाग अपर सचिव का दायित्व हटा दिया गया। 

दरअसल, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास विभाग में मानव संसाधन की आपूर्ति के लिए आउट सोर्सिंग एजेंसी के चयन को लेकर विभागीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य और निदेशक वी षणमुगम के बीच विवाद की गाज उन पर गिरी है। शासन ने षणमुगम समेत दो आइएएस और तीन पीसीएस व वित्त सेवा के एक अपर सचिव के दायित्वों में फेरबदल किया है। बाल मंयक मिश्र को सहकारिता निबंधक पदभार से हटाने के आदेश को शासन ने शुक्रवार को रद कर दिया। यह पद उनके पास बना रहेगा। 

अरुणेंद्र सिंह चौहान को मुख्यमंत्री का अपर सचिव बनाया गया है। आलोक कुमार पांडेय से उत्तराखंड आवास और नगर विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। उनके शेष पदभार यथावत हैं। प्रशांत कुमार आर्य को सरकार ने महिला सशक्तीकरण व बाल विकास विभाग का अपर सचिव बनाया है। डॉ. अभिषेक त्रिपाठी को उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का संयुक्त मुख्य प्रशासक का दायित्व सौंपा गया है।

लोनिवि के दो एसई समेत 16 अभियंताओं के तबादले

लोक निर्माण विभाग में दो अधीक्षण अभियंता (एसई) समेत 16 अभियंताओं के स्थानांतरण किए गए हैं। इस संबंध में लोनिवि सचिव रमेश कुमार सुधांशु की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।अधीक्षण अभियंता रणजीत सिंह का तबादला नैनीताल से देहरादून किया गया है। अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश को देहरादून से नैनीताल भेजा गया है। अधिशासी अभियंताओं में डीपी आर्य को पिथौरागढ़ से कीर्तिनगर, दीपक कुमार को चमोली से थराली, बलराम मिश्रा को उत्तरकाशी से श्रीनगर, पीसी जोशी को नैनीताल से श्रीनगर, राजेश पंत को देहरादून से बड़कोट, नवनीत पांडे को बड़कोट से धुमाकोट स्थानांतरित किया गया है।

गोपेश्वर में तैनात सहायक अभियंता सुनील कुमार का तबादला प्रभारी अधिशासी अभियंता के पद पर गैरसैंण किया गया है। प्रभारी अधिशासी अभियंता दुर्गेश चंद्र नौटियाल को श्रीनगर से देहरादून, मकान सिंह बेडवाल को गैरसैंण से चकराता और केसी आर्य को अल्मोड़ा से कीर्तिनगर भेजा गया है। इसके अलावा सहायक अभियंता सोनू त्यागी का तबादला पुरोला से रुड़की, प्रभारी सहायक अभियंता अतुल कुमार वर्मा का देहरादून से पुरोला, चंद्रमोहन का गुप्तकाशी से भीमताल और सुरेश चंद्र का तबादला थराली से नैनीताल किया गया है।

यह भी पढ़ें: Agricultural Reform Laws: उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र बोले, कृषि सुधार कानून किसानों के व्यापक हित में

chat bot
आपका साथी