उत्‍तराखंड: निकायों में नामित 545 कांग्रेस सदस्य पदमुक्त

कांग्रेस के कार्यकाल में स्थानीय निकायों में नामित किए गए सदस्यों और आवास विकास प्राधिकरणों में नामित सदस्यों पदमुक्‍त कर दिया गया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 01:19 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 04:00 AM (IST)
उत्‍तराखंड: निकायों में नामित 545 कांग्रेस सदस्य पदमुक्त
उत्‍तराखंड: निकायों में नामित 545 कांग्रेस सदस्य पदमुक्त
देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: कांग्रेस के कार्यकाल में स्थानीय निकायों में नामित किए गए सदस्यों और आवास विकास प्राधिकरणों में नामित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों पर गाज गिरी। शनिवार को राज्य के 72 निकायों में नामित कुल 545 सदस्यों और आवास विकास प्राधिकरणों में नामित 16 अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व सदस्यों को पदमुक्त कर दिया गया। 
बीते रोज शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने स्थानीय निकायों और आवास विकास प्राधिकरणों में नामित सदस्यों को पदमुक्त करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को प्रभारी सचिव शहरी विकास अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस मामले में जानकारी दी कि 2013 से लेकर अब तक राज्य के 72 स्थानीय नगर निकायों (नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों) में नामित कुल 545 सदस्यों को पदमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
इसके साथ ही आवास विकास प्राधिकरणों में कांग्रेस कार्यकाल में नामित किए गए 16 अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को भी पदमुक्त किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। 
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में तमाम लोगों को सेट करने के लिए बार-बार नियम बदले गए और एक-एक निकाय में चार-चार बार सदस्य नामित किए गए। इन सभी सदस्यों को पदमुक्त कर दिया गया है। 
chat bot
आपका साथी