न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। जिसमें आपको हर वो बड़ी खबर मिलेगी, जो आपसे सरोकार रखती है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 26 Nov 2017 08:54 PM (IST) Updated:Sun, 26 Nov 2017 08:55 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

उत्तराखंड के इस युवा ने एनडीए प्रवेश परीक्षा में पहली रैंक की हासिल

जेएनएन, रामनगर। उत्तराखंड के बेटे ने एकबार फिर से उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। रामनगर के छात्र शिवांश ने एनडीए की प्रवेश परीक्षा में देश में सर्वोच्च स्थान हासिल कर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2. ब्लॉक प्रमुख दलजीत खुराना समेत सात लोग जुआ खेलते गिरफ्तार

जेएनए, रुद्रपुर। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख दलजीत खुराना समेत सात लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। साथ ही उनके कार्यालय से आठ पेटी सील बंद और उन्नीस पेटी खुली शराब बरामद की है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3. पैसे लेकर युवाओं को सेना में कराते थे भर्ती, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

जेएनएन, पिथौरागढ़। पुलिस ने सेना में भर्ती कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह एक एजेंट के जरिये अभ्यर्थियों की भर्ती सेना में कराते थे, उसकी एवज में वह प्रति अभ्यर्थी ढाई लाख रुपये लेते थे, जिसमें से 20 हजार रुपये प्रति अभ्यर्थी उन्हें कमीशन मिलता था। आरोपियों ने हाल के वर्षों में कई अभ्यर्थियों को भर्ती कराने का दावा भी किया। पिथौरागढ़ के  पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि पूरे मामले से सेना के अधिकारियों को अवगत कराकर जांच में सहयोग मांगा गया है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4. पुलिस के हत्थे चढ़ दो चरस तस्कर, मुकदमा दर्ज

जेएनएन, किच्छा। ज्वालापुर पुलिस ने दो चरस तस्करों को एक चाय की दुकान से धर दबोचा। दोनों के कब्जे से सौ-सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि एक पुलिस को देखकर भाग निकला।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5. दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दस लोग घायल

जेएनएन, कलियर। रहमतपुर में शादी में खाने के दौरान दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ इसकी वजह से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। संघर्ष में 10 लोग चोटिल हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी