मांगों पर कार्रवाई होने तक जारी रहेगा आंदोलन, पढ़िए पूरी खबर

वन विकास निगम कार्मिक संयुक्त मंच के बैनर तले वन विकास निगम मुख्यालय पर धरना जारी रहा। कार्मिकों ने एलान किया कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:03 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:03 PM (IST)
मांगों पर कार्रवाई होने तक जारी रहेगा आंदोलन, पढ़िए पूरी खबर
वन विकास निगम कार्मिक संयुक्त मंच के बैनर तले वन विकास निगम मुख्यालय पर शुक्रवार को भी धरना जारी रहा।

देहरादून, जेएनएन। वन विकास निगम कार्मिक संयुक्त मंच के बैनर तले वन विकास निगम मुख्यालय पर शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। कार्मिकों ने एलान किया कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा।

संयुक्त मंच के संयोजक टीएस बिष्ट ने कहा कि ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। कर्मचारी जिसका विरोध करते हैं। इसके साथ ही वन विकास निगम में मकान किराया भत्ता व अन्य भत्तों के भुगतान, खरीदारी एवं अन्य भ्रष्टाचार के दोषियों को दंड दिए जाने की मांग का जब तक समाधान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

स्केलर संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिवाकर शाही ने कहा कि वन कार्मिकों की समस्याओं के प्रति शासन उदासीन बना हुआ है। जबकि, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि यदि ऑडिट आपत्तियों को दूर करने में किसी प्रकार की दिक्कतें हैं तो विधानसभा स्तर पर उप समिति का गठन कर मामले का निस्तारण किया जाएगा। धरने में पूरण रावत, अश्विनी कुमार त्यागी, बीएस रावत आदि भी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी