आरआइ डकैती कांड: न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए मोनू और इलियास

चर्चित आरआइ डकैती कांड के आरोपित मोनू उर्फ मान सिंह और इलियास को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में सुद्धोवाला जिला कारागार भेज दिया गया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 11:50 AM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 04:50 PM (IST)
आरआइ डकैती कांड: न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए मोनू और इलियास
आरआइ डकैती कांड: न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए मोनू और इलियास

देहरादून, जेएनएन। चर्चित आरआइ डकैती कांड के आरोपित मोनू उर्फ मान सिंह और इलियास को लेकर दिल्ली पुलिस सोमवार दोपहर देहरादून पहुंची। यहां दोनों को न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय की अदालत में पेश किया गया। इसके बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में सुद्धोवाला जिला कारागार भेज दिया गया। इधर, वसंत विहार पुलिस ने अदालत में दोनों की कस्टडी रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर दिया। इस पर आज सुनवाई होगी।

बीती 26 मई को परिवहन विभाग के आरआइ आलोक कुमार के घर डकैती पड़ी थी। इस वारदात में शामिल पांच आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

पुलिस ने जब इस वारदात का पर्दाफाश किया तो दो और आरोपितों के नाम सामने आए। इनकी पहचान मोनू उर्फ मान सिंह उर्फ मन्नू निवासी सीलमपुर, दिल्ली और इलियास निवासी सुंदरनगरी थाना नंदनगरी, दिल्ली के रूप में हुई। ये दोनों भी 15 नवंबर को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिए गए। 

यह भी पढ़ें: भूमाफिया ने डकारी लोगों की मेहनत की कमाई, अब एक्शन की तैयारी Dehradun News

सोमवार को दिल्ली पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए देहरादून लेकर आई। वहीं, एसओ वसंत विहार नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि प्रार्थना पत्र देकर अदालत से दोनों आरोपितों को तीन दिन की कस्टडी में दिए जाने का अनुरोध किया गया है। 

यह भी पढ़ें: डॉक्टर से व्हाट्सएप पर मांगी दो लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

chat bot
आपका साथी