चकराता में मोहन लाल शर्मा व कालसी में चतर सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के चुनाव में बीआरसी मोहन लाल शर्मा को चकराता ब्लॉक और चतर सिंह चौहान को कालसी ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 28 Sep 2018 05:19 PM (IST) Updated:Fri, 28 Sep 2018 05:19 PM (IST)
चकराता में मोहन लाल शर्मा व कालसी में चतर सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष
चकराता में मोहन लाल शर्मा व कालसी में चतर सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष

त्यूणी, देहरादून [जेएनएन]: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के चुनाव में बीआरसी मोहन लाल शर्मा को चकराता ब्लॉक का नया अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कालसी में हुए जूहा शिक्षक संघ के चुनाव में चतर सिंह चौहान को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। गुरुवार को त्यूणी में आयोजित शिक्षक संगोष्ठी में उपखंड शिक्षाधिकारी पंकज शर्मा ने शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया। डिप्टी बीईओ ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मैंद्रथ विद्यालय के दो शिक्षकों को सम्मानित किया। 

गुरुवार को सीमांत तहसील त्यूणी में आयोजित जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ चकराता ब्लॉक की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें बीआरसी मोहन लाल शर्मा को जूहा शिक्षक संघ चकराता ब्लॉक का नया अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सेनपाल सिंह ब्लॉक शिक्षक संघ के महामंत्री व जयपाल सिंह चौहान कोषाध्यक्ष चुने गए। ब्लॉक शिक्षक संघ चुनाव का कार्यकाल तीन साल के लिए होता है।

इससे पूर्व संतराम जिनाटा चकराता ब्लॉक जूहा शिक्षक संघ के लगातार तीन बार ब्लॉक अध्यक्ष रहे हैं। उपखंड शिक्षाधिकारी ने सभी शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारी बताई। कहा ब्लॉक क्षेत्र के कई स्कूलों में शिक्षक अच्छा कार्य कर रहे हैं। जिससे अन्य स्कूलों को भी सीख लेनी चाहिए। इस दौरान डिप्टी बीईओ पंकज शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष एमएल शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए जूहा मैंद्रथ के हेड मास्टर जयपाल सिंह चौहान व प्राइमरी स्कूल के शिक्षक विकास शर्मा को सम्मानित किया। वहीं कालसी ब्लॉक में जूहा शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें चतर सिंह चौहान को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सुधा सिंह व अनीता शर्मा उपाध्यक्ष, पूजा गोयल वरिष्ठ मंत्री, मंजू शर्मा कोषाध्यक्ष, मेघराज संगठन मंत्री, अनुप सिंह तोमर संयुक्त मंत्री, सरिता मालवा प्रचार मंत्री, प्रीतम सिंह चौहान लेखाकार व देवेश मीडिया प्रभारी चुने गए। जबकि आशा तोमर, सुभाषचंद व ममता रावत संरक्षक मंडल के सदस्य बनाए गए। जूहा ब्लॉक शिक्षक संघ के चुनाव पर्यवेक्षक सुशील कुमार व वीरेंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुए।

यह भी पढ़ें: विधायक मुन्नी देवी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट से दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें: सीमांत युवा मोर्चा ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बोला हल्ला 

chat bot
आपका साथी