मैराथन में मोहित, पल्लवी, अलताफ, आन्या दौड़े सबसे तेज

मैराथन में मोहित पल्लवी अलताफ आन्या दौड़े सबसे तेज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 08:48 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 08:48 PM (IST)
मैराथन में मोहित, पल्लवी, अलताफ, आन्या दौड़े सबसे तेज
मैराथन में मोहित, पल्लवी, अलताफ, आन्या दौड़े सबसे तेज

मैराथन में मोहित, पल्लवी, अलताफ, आन्या दौड़े सबसे तेज

जागरण संवाददाता, विकासनगर : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विकासनगर एथलेटिक्स क्लब की ओर से मैराथन दौड़ कराई गई। नगर में हनुमत धाम मंदिर से शुरू दौड़ वापस मंदिर पहुंचकर खत्म हुई। बतौर मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने तिरंगा फहरा कर दौड़ की शुरुआत कराई। मैराथन में 10 किमी में पुरुष वर्ग में मोहित और महिला वर्ग में पल्लवी भारद्वाज विजेता बने। पांच किमी दौड़ में पुरुष वर्ग में अलताफ, महिला वर्ग में आन्या प्रजापति ने बाजी मारी। 50 साल से ऊपर के धावकों में विशिष्ट परफार्मेंस के लिए दिनेश जायसवाल, संदीप चौहान और अजय यादव को चुना गया। मैराथन दौड़ में क्षेत्र के 300 से ज्यादा धावकों ने प्रतिभाग किया। धावकों को आशीर्वाद देने के लिए विकासनगर के सबसे पुराने एथलीट 96 वर्षीय भाव सिंह चौहान भी आए। विधायक चौहान ने सभी धावकों को इसी माह के अंत में अग्निवीर की भर्ती के लिए भी प्रेरित किया। विकासनगर एथलेटिक्स क्लब के संस्थापक प्रभजोत सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए आने वाली अग्निवीर भर्ती के लिए तैयार रहने को कहा और साथ ही सभी विजेताओं के प्रयास को सराहा। सभी विजेताओं को क्लब की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाव सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख जसविंदर सिंह, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, हनुमत धाम मंदिर समिति अध्यक्ष विष्णु महावर, मंडी चेयरमैन अनिल जैन, समर फील्ड स्कूल प्रधानाचार्य अजय वर्मा, रिटायर्ड सूबेदार सीएम कोठारी, क्लब इंस्ट्रक्टर सुखलाल थापा, अमित चौहान, राजेश गोयल, अभिषेक चौहान, विवेक चौहान, रोहन सिंह, संस्कार थापा, राजेंद्र मगर और अजय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी