कार सवार इंजीनियर ने पैदल चल रहे राजमिस्त्री को रौंदा, मौत Dehradun News

राजपुर रोड पर देर रात कार सवार सिविल इंजीनियर ने सड़क पर पैदल चल रहे राजमिस्त्री को कुचल दिया। हादसे में राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई।

By BhanuEdited By: Publish:Fri, 21 Jun 2019 12:03 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2019 12:03 PM (IST)
कार सवार इंजीनियर ने पैदल चल रहे राजमिस्त्री को रौंदा, मौत Dehradun News
कार सवार इंजीनियर ने पैदल चल रहे राजमिस्त्री को रौंदा, मौत Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। राजपुर रोड पर देर रात कार सवार सिविल इंजीनियर ने सड़क पर पैदल चल रहे राजमिस्त्री को कुचल दिया। हादसे में राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त कार चालक अत्यधिक नशे में था। उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मसूरी की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने सड़क के किनारे चल रहे युवक को कुचल दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को संभालने की कोशिश की और पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी। 

इधर, कार चालक भी अत्यधिक नशे में था। थोड़ी दूर जाकर उसने कार रोक दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक घायल की मौत हो चुकी थी। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान आमिर खान (25) पुत्र मुमताज अली निवासी तरली कंडोली, राजपुर के रूप में हुई। 

उधर, कार चालक की पहचान विनोद कुमार पुत्र हिम्मत सिंह निवासी फ्लैट नंबर 505, माधव रेजीडेंसी, शांति विहार, मोथरोवाला रोड, नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि विनोद वन विभाग में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। घटना के समय वह नशे में था। 

मेडिकल के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। विनोद के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा डालनवाला कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है। कार को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कार ने स्कूटी पर मारी टक्कर, हादसे में बुजुर्ग सेवादार की मौत

यह भी पढ़ें: मसूरी में खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; पांच घायल

यह भी पढ़ें: आंधी से टूटकर घर पर गिरा पेड़, एक बालक की मौत; चार लोग घायल

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी