ढोल की थाप पर जमकर किया भांगड़ा व गिद्दा

जागरण संवाददाता, विकासनगर: पछवादून क्षेत्र में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। रविवार रात ज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 07:58 PM (IST)
ढोल की थाप पर जमकर किया भांगड़ा व गिद्दा
ढोल की थाप पर जमकर किया भांगड़ा व गिद्दा

जागरण संवाददाता, विकासनगर: पछवादून क्षेत्र में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। रविवार रात जगह-जगह टोली बनाकर लोहड़ी के गीत गाए गए और आग जलाकर मूंगफली व रेवड़ी से पूजा अर्चना की गयी। उसके बाद ढोल की थाप पर लोगों ने जमकर भांगड़ा व गिद्दा किया। देर रात तक लोहड़ी पर्व का जश्न चलता रहा।

रविवार को विकासनगर, डाकपत्थर, सेलाकुई, सहसपुर, कालसी, चकराता, हरबर्टपुर, झाझरा, कुल्हाल आदि स्थानों पर लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। पंजाबी कॉलोनी में महिला, पुरुषों व बच्चों ने लोहड़ी जलाकर दे माई लोहड़ी, तेरी जीवे जोड़ी, दे माई पाथी, तेरा पुत्त चढ़ेगा हाथी आदि गीत गाते हुए मूंगफली, गुड़, रेवड़ी, धानी मांगकर टोलियों में बांटी। इस दौरान लोहड़ी की आग जलाकर महिलाओं ने लोहड़ी के गीत गाए। बालूवाला में लोहड़ी पर्व के जश्न की विशेष धूम रही। प्रसाद के तौर पर रेवड़ी व पॉपकार्न बांटे गए। नगर में कई स्थानों पर स्थानीय बा¨शदों ने लोहड़ी की पूजा अर्चना कर फिर नाच गाना किया। कई घरों में गन्ने के रस की खीर बनाई गई जो मकर सक्रांति के दिन खाई जाएगी। भांगड़ा व गिद्दा करने के बाद खुशी व संपन्नता की कामना की। हरबर्टपुर में भी रही लोहड़ी की धूम

विकासनगर: उत्तरांचल पंजाबी महासभा पछवादून द्वारा हरबर्टपुर चौक पर लोहड़ी जलाकर मूंगफली, रेबड़ी, गजक आदि का प्रसाद वितरित किया गया। जिला पछवादून अध्यक्ष रवि अरोड़ा ने कहा लोहड़ी पर्व का आयोजन वर्षों से पंजाबी समाज द्वारा किया जाता है। पुराणों के आधार पर इसे सती के त्याग रूप में प्रतिवर्ष याद करके मनाया जाता है। इस दिन घर की विवाहित बेटी को तोहफे दिए जाते हैं और भोजन पर आमंत्रित कर उसका मान सम्मान किया जाता है। इसी खुशी में श्रृंगार का सामान सभी विवाहित महिलाओं को बांटा जाता है। लोहड़ी के गीत गाकर दुल्ला भट्टी को भी याद किया गया। इस मौके पर रविन्द्र, देवेन्द्र चावला, अनिल अरोड़ा, कृष्णा कुमार सोनी, राजेश, सतीश कुमार, प्रवीन अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

ढोल की थाप पर नृत्य

चकराता: पंजाबी समाज के लोगों ने चकराता में धूमधाम से लोहड़ी पर्व मनाया। चकराता स्थित एमईएसलाइन गुरुद्वारे व छावनी बाजार स्थित गुरुद्वारे में समाज के लोगों ने लोहड़ी जला एक दूसरे को बधाई दी, साथ ही ढोल की थाप पर नृत्य भी किया। इस अवसर पर विशेष तौर से बनाए जाने वाले पूड़े के प्रसाद के साथ मूंगफली, पॉपकॉर्न, रेवड़ी, गजक आदि का प्रसाद भी बांटा गया। इस मौके पर प्रधान गुरुद्वारा अर¨वद पाल कुकरेजा, तीर्थ कुकरेजा, आरपी ¨सह, हरचरण ¨सह, गुरुचरण कुकरेजा, अजय ¨सह, गुलजारी लाल, अनिल चांदना, अंकित मोहल, दिनेश चांदना, सत्यपाल कुकरेजा, सत्यपाल चड्डा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी