यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस तारीख तक जनशताब्दी पैक, अन्य ट्रेनों में बढ़ी बुकिंग

देहरादून से चलकर नई दिल्ली जाने वाली देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से तीन नवंबर तक फुल है। ट्रेन की वेटिंग लिस्ट 100 से पार जा चुकी है। इसके अलावा देहरादून से चल रही अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।

By Edited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 12:05 AM (IST)
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस तारीख तक जनशताब्दी पैक, अन्य ट्रेनों में बढ़ी बुकिंग
जनशताब्दी अगले पांच दिन पैक, अन्य ट्रेनों में बढ़ी बुकिंग।

देहरादून, जेएनएन। यात्रीगण कृपया ध्यान दें, देहरादून से चलकर नई दिल्ली जाने वाली देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से तीन नवंबर तक फुल है। ट्रेन की वेटिंग लिस्ट 100 से पार जा चुकी है। इसके अलावा देहरादून से चल रही अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। देहरादून से कोटा जाने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस भी लगभग फुल चल रही है। ऐसे में त्योहारी सीजन में और नई ट्रेनें चलाने की जरूरत महसूस हो रही है। 

अनलॉक-5 में देहरादून से ट्रेनों को आवाजाही बढ़ने लगी है। जिस तरह ट्रेनों की संख्या बढ़ रही है, वैसे ही यात्री भी बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के कारण देहरादून से विभिन्न शहरों को चलने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन 22 मार्च के बाद से ही बंद था। इसके बाद एक जून से रेलवे ने देहरादून से नई दिल्ली और देहरादून से काठगोदाम के बीच संचालित होने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के संचालन को अनुमति दी। कुछ दिन बाद देहरादून से कोटा के बीच संचालित होने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस भी शुरू कर दी गई। 

इसके बाद देहरादून दिल्ली शताब्दी व मसूरी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ। शुरूआती दौर में जहां ट्रेन से गिने-चुने यात्री सफर कर रहे थे। अब यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। दो व तीन नवंबर को नंदा देवी एक्सप्रेस भी पैक चल रही है। पूर्वाचल जाने वाली ट्रेनों की बढ़ रही मांग जैसे-जैसे त्योहारी सीजन नजदीक आ रहा है, दून से पूर्वाचल जाने वाली ट्रेनों की मांग भी बढ़ रही है। पूर्व की ओर जाने वाले यात्री आए दिन स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेनों के शुरू होने की जानकारी मांग रहे हैं। दून स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि देहरादून से चलने वाली छह ट्रेनों के संचालन की अनुमति रेलवे से मांगी गई है। इनमें पूर्वाचल जाने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेन के नाम पर कट रही यात्रियों की जेब, जानिए कितना है किराया 

नई दिल्ली जनशताब्दी का वेटिंग स्टेटस 

दिनांक,      सेकंड सिटिंग, चेयर कार 

30 अक्टूबर,  105,        62   

31 अक्टूबर,  126,        36 

01 नवंबर,    170,       74 

02 नवंबर,    130,       18 

03 नवंबर,     48,       07

यह भी पढ़ें: नौ नवंबर से दून-दिल्ली के बीच एक और हवाई सेवा, जानिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ानों का शेड्यूल

chat bot
आपका साथी