उत्तराखंड वन विभाग में 14 आइएफएस समेत 23 वनाधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड वन विभाग में 23 वनाधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें 14 आइएफएस और शेष राज्य वन सेवा के अधिकारी हैं।

By Edited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 10:11 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 12:02 PM (IST)
उत्तराखंड वन विभाग में 14 आइएफएस समेत 23 वनाधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड वन विभाग में 14 आइएफएस समेत 23 वनाधिकारियों के तबादले

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड वन विभाग में 23 वनाधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें 14 आइएफएस और शेष राज्य वन सेवा के अधिकारी हैं। वरिष्ठ आइएफएस राजीव भरतरी को प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक का जिम्मा सौंपा गया है।

लोकसभा चुनाव से पहले वन विभाग में अधिकारियों के काफी संख्या में तबादले कर दिए गए थे। ऐसे में माना जा रहा था कि इस बार सीमित संख्या में ही वनाधिकारियों के तबादले होंगे। इसी कड़ी में शासन ने 23 वनाधिकारियों के स्थानांतरण आदेश सोमवार शाम को जारी कर दिए।

तबादला आदेश के मुताबिक प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत रंजना काला से प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक का प्रभार वापस लिया गया है। यह प्रभार बाध्य प्रतीक्षारत राजीव भरतरी को सौंपा गया है। मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी और परियोजना निदेशक नमामि गंगे भुवन चंद्र को वन उपयोग एनटीएफसी व आजीविका, निगरानी मूल्यांकन, आइटी एवं आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुख्य वन संरक्षक वीके गांगटे को ईको टूरिज्म, प्रचार-प्रसार, सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ और वन संरक्षक मुख्यालय के साथ वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वन संरक्षक पराग मधुकर धकाते को वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त, डॉ.तेजस्विनी अरविंद पाटिल को वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊं, धर्मेश कुमार सिंह को निदेशक नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व व वन संरक्षक कार्ययोजना अधिकारी-चतुर्थ के पद पर भेजा गया है। उप वन संरक्षक अखिलेश तिवारी को उपनिदेशक उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, वैभव कुमार सिंह को उप वन संरक्षक वन प्रभाग रुदप्रयाग, महातिम यादव को उप वन संरक्षक वन प्रभाग हल्द्वानी, कुंदन कुमार को उप वन संरक्षक अल्मोड़ा वन प्रभाग, आशुतोष सिंह को उप वन संरक्षक बदरीनाथ वन प्रभाग एवं पुनीत तोमर को उप वन संरक्षक कालागढ़ टाइगर रिजर्व के पद पर तैनाती दी गई है। रुद्रप्रयाग के उप वन संरक्षक मयंक शेखर झा को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।

राज्य वन सेवा के अधिकारियों में दीपचंद्र पंत को उप निदेशक जलागम प्रबंध निदेशालय में प्रतिनियुक्ति पर, मुकेश कुमार को उपनिदेशक उच्च प्राणी उद्यान नैनीताल, दिनकर तिवाड़ी को प्रभारी वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल, राज बहादुर को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग उत्तरकाशी, नीरज कुमार शर्मा को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामनगर, रमेश चंद्र कांडपाल को प्रभारी उप वन संरक्षक राजाजी टाइगर रिजर्व, श्याम सुंदर वैश्य को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी अनुश्रवण एवं मूल्यांकन एवं ऑडिट, अजय कुमार शर्मा को उपनिदेशक एफटीए जैंती और सर्वेेश कुमार दुबे को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर के पद पर तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें: स्थानांतरण मामले में संयुक्त परिषद और सिंचाई महासंघ भिड़े, पढ़ि‍ए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: दुर्गम से सुगम और एकल शिक्षकों के तबादले स्थगित, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी