द्रोणनगरी पर चढ़ने लगा होली का रंग, उत्साह चरम पर

देहरादून में होली पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। होली मिलन समारोह में पारंपरिक अंदाज में होली मनाई जा रही है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 10:34 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 04:31 AM (IST)
द्रोणनगरी पर चढ़ने लगा होली का रंग, उत्साह चरम पर
द्रोणनगरी पर चढ़ने लगा होली का रंग, उत्साह चरम पर

देहरादून, जेएनएन। होली पर्व को लेकर द्रोणनगरी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। होली मिलन समारोह में पारंपरिक अंदाज में होली मनाई जा रही है। कहीं खड़ी-बैठकी होली में कूर्मांचली संस्कृति के रंग बिखर रहे हैं तो कहीं अवध की होली से इस पर्व को खास बनाया जा रहा है। लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है।

शनिवार को अखिल भारतीय नेहरू ब्रिगेड की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में फूलों की होली खेली गई। चारों तरफ हो रही पुष्प वर्षा अत्यंत मनमोहक दृश्य रहा। इसके अलावा कृष्ण भगवान के बाल्यकाल के स्वरूप में माखनचोर, राधा-कृष्ण की रासलीला का मंचन भी हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, राजकुमार, संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतराम शर्मा, राकेश शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, माता वैष्णो देवी योग गुफा मंदिर में ढोल-दमाऊं, मशकबीन व अन्य लोक वाद्ययंत्रों के साथ पारंपरिक अंदाज में होली मनाई गई। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा पहने महिलाओं ने सामूहिक रूप से खड़ी-बैठकी होली खेली। इस अवसर पर योगाचार्य विपिन जोशी व अन्य मौजूद रहे। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद हाथीबड़कला के होली मिलन समारोह में भी कूर्मांचली अंदाज में होली खेली गई। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में होली के गीत गाकर खड़ी-बैठकी होली मनाई। इस दौरान परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, महासचिव चंद्रशेखर जोशी, शाखाध्यक्ष उत्तम सिंह अधिकारी, ओपी बवाड़ी, जीत सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

कॉलेज, स्कूलों में भी मनाई होली

कॉलेज व स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम-स्नेहपूर्ण गले से लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। होली को लेकर अवकाश के चलते अधिकांश कॉलेज व स्कूलों में शनिवार को होली मनाई गई।

यह भी पढ़ें: यहां बिखरी है बुरांश के फूलों की लालिमा, करा रहे होली और बिस्सू का अहसास

यह भी पढ़ें: छात्रों ने स्कूल की बदरंग दीवारों को स्वच्छता के संदेश की कलाकृतियों से सजाया

chat bot
आपका साथी