Video: उत्‍तरकाशी में धरासू बैंड के पास हुआ भारी भूस्खलन, यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे बंद; कई वाहन फंसे

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम को धरासू बैंड के निकट भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन का मलबा यमुनोत्री की राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी गिरा है जिसके कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गए हैं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 17 Aug 2022 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 17 Aug 2022 07:59 PM (IST)
Video: उत्‍तरकाशी में धरासू बैंड के पास हुआ भारी भूस्खलन, यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे बंद; कई वाहन फंसे
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम को धरासू बैंड के निकट भारी भूस्खलन हुआ है।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : बुधवार की शाम को धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (Yamunotri National Highway) के निर्माणाधीन आलवेदर रोड ( All Weather Road) पर धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन (Landslide) इतना अधिक हुआ कि पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दर्जनों पेड़ों को उखाड़ ले गया।

उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम को धरासू बैंड के निकट भारी भूस्खलन हुआ है। देखें वीडियो... #UttarakhandNews, #JagranNews, #DainikJagran, @JagranNews pic.twitter.com/w2o34enSei

— Sunil Negi (@negi0010) August 17, 2022

लगातार हो रहा है भूस्खलन

इस भारी भूस्खलन से धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (Yamunotri Highway) अवरुद्ध हुआ साथ ही भूस्खलन (Landslide) का मलबा धरासू बैंड के निकट गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ( Gangotri National Highway) पर भी गिरा। जिससे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हुआ है। लगातार भूस्खलन जारी रहने के कारण एनएच व बीआरओ (BRO) की टीम बुधवार देर शाम तक राजमार्ग खोलने का कार्य शुरू नहीं हो पाया था।

बुधवार की शाम करीब पांच बजे हुआ भूस्‍खलन

धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (Yamunotri Highway) बुधवार की सुबह छटांगा और तलोग के पास भूस्खलन होने से बाधित हुआ। इन स्थानों पर राजमार्ग दोपहर तक सुचारू हुआ। लेकिन, बुधवार की शाम करीब पांच बजे धरासू यमुनोत्री राजमार्ग (Yamunotri Highway) धरासू बैंड से 200 मीटर की दूरी पर पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हुआ है।

राजमार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतार

भूस्खलन का मलबा चिन्यालीसौड़ व धरासू बैंड के बीच गंगोत्री राजमार्ग ( Gangotri Highway) पर भी गिरा। जिससे दोनों राजमार्ग पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हुई। करीब साढ़े पांच बजे पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दर्जनों पेड़ों को उखाड़ते हुए पहले यमुनोत्री राजमार्ग पर गिरा फिर गंगोत्री राजमार्ग पर गिरा। राजमार्ग के दोनों ओर खड़े तीर्थ यात्री व स्थानीयजन जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

कई बार बाधित हो चुका है दोनों हाईवे

भूस्खलन की सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन की टीम भी सक्रिय हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बडकोट खंड की टीम और ऑलवेदर रोड ( All Weather Road) की कटिंग करने वाली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। आलवेदर रोड की कटिंग के कारण धरासू बैंड के पास भूस्खलन (Landslide) जोन काफी लंबे समय से बना हुआ है। जिससे यमुनोत्री व गंगोत्री राजमार्ग कई बार बाधित हो चुका है।

सुरक्षा की दृष्टि से आवाजाही रोकी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बुधवार की शाम को हुए भूस्खलन (Landslide) के कारण धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से ब्रह्मखाल और धरासू के पास आवाजाही करने वालों को नियंत्रित किया गया है। राजमार्ग खुलने में वीरवार सुबह तक का समय लग सकता है।

Kedarnath Yatra: केदारनाथ हाइवे 12 घंटे रहा बंद, एक हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने सड़क पर गुजारी रात

chat bot
आपका साथी