स्वस्थ्य रहने को खान-पान के नियमों का पालन जरूरी

संवाद सूत्र चकराता जल विद्युत परियोजना मोरी-नेटवाड़ व भारतीय धरोहर संस्था नई दिल्ली की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 09:57 PM (IST)
स्वस्थ्य रहने को खान-पान के नियमों का पालन जरूरी
स्वस्थ्य रहने को खान-पान के नियमों का पालन जरूरी

संवाद सूत्र, चकराता: जल विद्युत परियोजना मोरी-नेटवाड़ व भारतीय धरोहर संस्था नई दिल्ली की ओर से पर्यटन स्थल हनोल में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञों ने स्थानीय जनता को आयुर्वेद, ऋतु परिवर्तन, दिनचर्या व सही खान-पान के संबंध में अहम जानकारी दी। कहा कि जीवन में स्वस्थ्य रहने के लिए आहार-विहार के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों ने मानव जीवन में आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डाला साथ ही ग्रामीणों को शरीर में होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव के उपाय बताए।

शनिवार को एसजेवीएन नेटवाड़-मोरी व भारतीय धरोहर संस्था नई दिल्ली के संयुक्त प्रयास से जौनसार-बावर के प्रमुख पर्यटन स्थल हनोल व सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र के ठड़ियार गांव में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन हनोल-चातरा पंचायत के प्रधान एवं चकराता ब्लॉक प्रधान संगठन के महासचिव हरीश राजगुरु ने किया। शिविर में आए ग्रामीणों को वैद्य परीक्षित चौहान ने आयुर्वेद की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा तेजी से बदलते इस दौर में कई प्रकार के रोग व बीमारियां फैल रही है, जिससे मानव जीवन पर संकट गहरा गया। कहा जीवन में आए व्यापक बदलाव से शरीर को कई तरह के रोगों ने जकड़ लिया। वैद्य परीक्षित चौहान ने कहा सामान्य तौर से देखने में आया है कि लोग सही खान-पान के बजाए फास्ड फूड व चाइनीज फूड का सेवन ज्यादा कर रहे हैं। कहा खान-पान में लापरवाही बरतने से गठिया रोग, गैस, मधुमेह, हाईब्लड प्रेशर व अन्य रोग फैलने का खतरा है। विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को शरीर में होने वाले सामान्य रोगों को दूर भगाने व कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बताए और आयुर्वेद की पुस्तकें निश्शुल्क बांटी गई। इस मौके पर भारतीय धरोहर संस्था के समन्वयक बृजेश कुमार मिश्र, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हरीश राजगुरु, रोशनलाल, आशा देवी, मथुरा देवी, विनीता देवी, गुड्डी देवी, विक्रम सिंह, सतपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी