गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

डोईवाला: श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 546वें प्रकाश पर्व के मौके पर डोईवाला गुरुद्वारा में आयोजित

By Edited By: Publish:Thu, 06 Nov 2014 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 06 Nov 2014 08:02 PM (IST)
गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

डोईवाला: श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 546वें प्रकाश पर्व के मौके पर डोईवाला गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में गुरुओं के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।

गुरुवार को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन व भोग का आयोजन किया गया। पंजाब से आए जत्थे के अनमोल खालसा, सुखविंदर सिंह, रणजीत सिंह व लोकल जत्था के ज्ञानी मलकीत सिंह ने शबद कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को गुरु की महिमा का गुणगान कराया वहीं कीर्तन अरदास कर संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारे के प्रधान हरपाल सिंह, पूर्व प्रधान गुरदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह राणा, अमरजीत सिंह पाल, बलविंदर सिंह व ताजेंद्र सिंह ने गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान चीनी मिल के ईडी मनमोहन सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह खालसा, अरविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरुपाल सिंह, रणजोध सिंह, एसपी सिंह, गुरमीत सिंह, प्रीत पाल सिंह, कर्मदीप, हरदीप सिंह दीप्पा, प्रदीप आदि सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।

chat bot
आपका साथी