कर्मचारियों के वेतन पर सरकार जल्द लेगी सकारात्मक फैसला

31 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेने वाले कर्मचारियों की वेतन कटौती के संबंध में सरकार जल्द सकारात्मक फैसलालेगी।

By Edited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 08:59 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 08:42 AM (IST)
कर्मचारियों के वेतन पर सरकार जल्द लेगी सकारात्मक फैसला
कर्मचारियों के वेतन पर सरकार जल्द लेगी सकारात्मक फैसला

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेने वाले कर्मचारियों की वेतन कटौती के संबंध में सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी। वहीं, जिन विभागों में अभी वेतन नहीं मिला है, वहां एक दो दिन में वेतन जारी कर दिया जाएगा। 

आवास भत्ते समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले राज्य कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू किया था। इसके तहत 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश का कार्यक्रम रखा गया। इस आंदोलन पर सख्त रुख दिखाते हुए शासन ने कोषागार को निर्देश दिए थे कि आंदोलन में शिरकत करने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट लिया जाए। यह आदेश अभी प्रभावी चल रहा है।

हालांकि, सरकार व कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता और फिर कैबिनेट में लिए गए निर्णय के बाद मसले का हल निकल गया था। इस कड़ी में समन्वय समिति ने शनिवार को अपना आंदोलन भी समाप्त कर दिया। हालांकि, सरकार व कर्मचारियों के गतिरोध का असर यह हुआ कि कर्मचारियों का वेतन बनाने में खासी परेशानी आई है। कुछ विभागों ने तो आंदोलित कर्मचारियों के एक दिन के वेतन में कटौती कर दी है। 

वहीं, सचिवालय कर्मियों का वेतन अभी तक नहीं बन पाया है। वेतन बनाने के लिए कर्मचारियों की उपस्थिति सूची निकाल ली गई है। इसके बाद आंदोलन करने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के बाद शेष वेतन जारी होगा। वित्त मंत्री प्रकाश पंत का कहना है कि कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं होगा। उनका वेतन जल्द जारी हो जाएगा, वेतन कटौती पर सकारात्मक हल निकाला जाएगा। हालांकि, इस संबंध में संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी का कहना है कि इस बारे में अपर सचिव कार्मिक व सचिव वित्त से वार्ता हो चुकी है। जल्द ही कर्मचारियों वेतन जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कर्मचारी संगठन ने आंदोलन वापस लेकर गेंद सीएम के पाले में डाली

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड के राज्‍य कर्मचारियों ने टाली प्रस्‍तावित महारैली, नहीं डाले हथियार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में निजी चिकित्सकों ने सरकार के खिलाफ फिर तानी मुट्ठियां

chat bot
आपका साथी