राज्यपाल ने दी रक्षाबंधन की बधाई

प्रदेश के राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने प्रदेश के सभी नागरिकों को रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी पर्वों को आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।

By BhanuEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2015 04:01 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2015 04:03 PM (IST)
राज्यपाल ने दी रक्षाबंधन की बधाई

देहरादून। प्रदेश के राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने प्रदेश के सभी नागरिकों को रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी पर्वों को आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।
भाई-बहनों के बीच स्नेह, सम्मान, समर्पण और सुरक्षा की भावनाओं के प्रतीक रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि परंपरागत रूप से यह पर्व हमारे उच्च सांस्कृतिक मूल्यों का परिचायक है।
इसमें भाई-बहन के बीच स्नेह, सम्मान व सुरक्षा की भावना निहित है। इसके साथ ही महिलाओं विशेष रूप से बालिकाओं की भलाई और सुरक्षा के लिए समर्पण की भावना इस त्योहार में निहित है।
उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश और एक सभ्य समाज की स्थापना के लिए महिलाओं को एक स्वस्थ, सुरक्षित, सम्मानित और निरापद परिवेश देने के लिए सभी को समर्पित होकर प्रयास करना चाहिए।
पढ़ें-रक्षाबंधन पर पुलिस और जवानों को राखी बांधेगी महिला मोर्चा

chat bot
आपका साथी