राज्यपाल मौर्य बोलीं, सामाजिक और आर्थिक विकास में महिलाओं का योगदान अमूल्य

सामाजिक और आर्थिक विकास में महिलाओं का योगदान अमूल्य है। महिलाओं ने अपने कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम और प्रयास से एक खास जगह बनाई है। कुछ क्षेत्रों में अभी भी महिलाओं को और अधिक कार्य करने की जरूरत है। ये कहना है राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 02:51 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 02:51 PM (IST)
राज्यपाल मौर्य बोलीं, सामाजिक और आर्थिक विकास में महिलाओं का योगदान अमूल्य
राज्यपाल मौर्य बोलीं, सामाजिक और आर्थिक विकास में महिलाओं का योगदान अमूल्य।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक विकास में महिलाओं का योगदान अमूल्य है। महिलाओं ने अपने कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम और प्रयास से एक खास जगह बनाई है। कुछ क्षेत्रों में अभी भी महिलाओं को और अधिक कार्य करने की जरूरत है। शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित द ग्रेट इंडियन वूमेन अवार्ड कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वाली सभी महिलाएं भविष्य में भी अपने-अपने क्षेत्रों में सार्थक योगदान से समाज के बहुआयामी विकास को नई गति प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यमिता एवं आर्थिक विकास से संबंधित अनेक नीतिगत एवं क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। कुछ रुढ़ीवादी विचारधाराओं को छोड़ दिया जाए तो आज समाज ने भी महिलाओं की क्षमता को पहचाना है।

उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं का सशक्तिकरण वास्तव में महिलाओं की आध्यात्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक शक्ति में वृद्धि करना है। सबको मिलकर महिलाओं की समानता को सुनिश्चित करना है। इसे लिए विभिन्न क्षेत्रों में सशक्त और सफल महिलाओं को भी प्रयास करने होंगे। यह समझना होगा कि महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक विकास ही अन्य क्षेत्रों की सफलता को निर्धारित करेगा।

राज्यपाल ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुआयामी विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने महिलाओं को लेकर एक दूरदर्शी सोच को अपनाया है और महिला उत्थान को अपनी प्राथमिकता में रखा है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अनूप मुद्गल के अलावा डा. रश्मि सिंह, पदमश्री शोभना नारायण, हरप्रीत एडी सिंह उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- यहां लाकडाउन और कोविड कर्फ्यू में आमजन का मंच बना 'जनमंच', कुछ इस तरह की मदद

इंडियन बैंक से सहयोग की अपेक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडियन बैंक से स्वरोजगार योजनाओं में उद्यमियों को ऋण वितरण में सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने सीएसआर के तहत भी प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सहयोग देने पर जोर दिया। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इंडियन बैंक के क्षेत्र महाप्रबंधक सुजय मल्लिक ने भेंट की। उन्होंने बताया कि देहरादून अंचल में बैंक की 53 शाखाएं हैं। इनका कुल व्यवसाय 4100 करोड़ का है। बैंक ने 1100 करोड़ रुपये ऋण वितरित किया है। इस अवसर पर इंडियन बैंक के अंचल प्रबंधक दीपक कुमार, गुरेंद्र सिंह व देवेंद्र कांडपाल भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- पगडंडियों पर चल घर-घर पहुंचाया ज्ञान का उजाला, कोरोना की चुनौती के बीच नहीं मानी हार

chat bot
आपका साथी