बाजार में सुबह 10 बजे के बाद चौपहिया वाहन की नो एंट्री, जानिए नई व्यवस्था में और क्या है खास

पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों के लिए नई व्यवस्था तैयार की है जिसके तहत इन बाजारों में सुबह 10 से शाम सात बजे तक चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

By Edited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 09:38 AM (IST)
बाजार में सुबह 10 बजे के बाद चौपहिया वाहन की नो एंट्री, जानिए नई व्यवस्था में और क्या है खास
बाजार में सुबह 10 बजे के बाद चौपहिया वाहन की नो एंट्री, जानिए नई व्यवस्था में और क्या है खास

देहरादून, जेएनएन। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों के लिए नई व्यवस्था तैयार की है, जिसके तहत सोमवार से इन बाजारों में सुबह 10 से शाम सात बजे तक चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। हालांकि, व्यापारी सुबह 10 बजे से पहले बाजार में चौपहिया वाहन से सामान की लोडिंग-अनलोडिंग कर सकेंगे। 

रविवार को प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समिति और पुलिस की लक्खीबाग चौकी में बैठक हुई, जिसमें पुलिस ने व्यापारियों को बाजारों के लिए बनाए गए नए ट्रैफिक प्लान से अवगत कराया। व्यापारियों ने नए प्लान पर सहमति जताने के साथ ही उसका पूर्णतया पालन करने का भरोसा दिलाया। बैठक में एसपी सिटी श्वेता चौबे ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापारियों का सहयोग बेहद जरूरी है। नया ट्रैफिक प्लान बाजारों में यातायात के सुचारू संचालन के लिए तैयार किया गया है, जिसमें छह बिंदु शामिल हैं। 

इस दौरान प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समिति के गढ़वाल प्रभारी और आढ़त बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोयल ने कहा कि व्यापारी पुलिस के साथ हैं। बैठक में सीओ सिटी शेखर सुयाल, शहर कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी, लक्खीबाग चौकी इंचार्ज शोएब अली, प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समिति के उपाध्यक्ष और आढ़त बाजार एसोसिएशन के महासचिव विनोद गोयल, प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समिति के महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल, हनुमान चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष रोशन अग्रवाल, दून उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इन बाजारों में लागू होगी व्यवस्था 

आढ़त बाजार, हनुमान चौक, पीपल मंडी, बाबूगंज, दर्शनी गेट, राजा रोड, रामलीला बाजार, श्रीगुरु राम राय मार्केट, झडा बाजार। 

यह भी पढ़ें: Unlock-1: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम को छोड़ अन्य धर्मस्थलों पर जा सकेंगे श्रद्धालु, सोमवार से खुलेंगे बाजार

ये है नई व्यवस्था 

बाजार सुबह सात से शाम सात बजे तक ही खुलेंगे।  बाजार में सुबह 10 से शाम सात बजे तक समस्त चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, हाथ रिक्शा पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।  सुबह 10 बजे से पहले बाजार में चौपहिया वाहन सामान की लोडिंग और अनलोडिंग कर सकेंगे।  दर्शनी गेट, बाबूगंज बाजार के मुख्य मार्ग पर दोपहर दो से शाम चार बजे तक चौपहिया वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग कराई जा सकेगी।  सभी व्यापारी प्रतिष्ठान में शारीरिक दूरी के नियम का कड़ाई से अनुपालन कराएंगे।

यह भी पढ़ें: अनलॉक 1.0 में दून ने किया लॉकडाउन का पालन, अधिकारियों ने ली राहत की सांस

chat bot
आपका साथी