Uttarakhand Politics: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, चेताया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह को पत्र लिखकर कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयारी चाक-चौबंद करने को कहा। बोले भविष्य में आने वाले संकट का आकलन कर उससे बचाव के लिए अभी से पर्याप्त उपाय किए जाने चाहिए।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 01:37 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 01:37 PM (IST)
Uttarakhand Politics: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, चेताया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, चेताया।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को पत्र लिखकर कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयारी चाक-चौबंद करने को कहा है। पत्र में उन्होंने कहा कि कोविड-19 से भविष्य में आने वाले संकट का आकलन कर उससे बचाव के लिए अभी से पर्याप्त उपाय किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना ने एक बार फिर से विभिन्न देशों में तबाही मचानी शुरू कर दी है। अमेरिका जैसा विकसित देश भी अछूता नहीं है। यूरोप के कई देशों में लाकडाउन के हालात हैं। कोरोना की पहली लहर में अच्छा काम करने के बावजूद केरल कोरोना की चपेट में है।

प्रदेश सरकार सावधान रहती तो कुंभ मेले के दौरान कोताही नहीं बरती जाती। राज्य में अब विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। इसलिए अभी से सावधानी बरतने और कोरोना की रोकथाम के लिए तैयारी की जानी चाहिए। ग्राम पंचायत स्तर पर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों को अभी से सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। हरदा ने की किशोर की तारीफपूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव हरीश रावत 2022 के चुनाव अभियान समिति की कमान संभालने के बाद अब पार्टी के अन्य क्षत्रपों को साधने में जुट गए हैं। लंबे समय से उनसे खिंचे-खिंचे चल रहे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर की वनाधिकार समेत उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर सक्रियता को उन्होंने सराहा।

उन्होंने व किशोर ने साथ लड़कर टिहरी परियोजना के प्रभावित क्षेत्र के व्यक्तियों के अधिकारों के लिए बहुत कुछ हासिल किया। आज वह वनाधिकारों का झंडा लेकर आगे बढ़ रहे हैं। वनाधिकार कानून सोनिया गांधी की देन है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के अनन्य भक्त के तौर पर जो वनाधिकार मिशन लांच किया है, उसमें उन्हें कई प्रगतिशील शक्तियों का समर्थन हासिल है। उत्तराखंड में कांग्रेस को आगे आकर किशोर के इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- नौ अगस्त को देहरादून आएंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, करेंगे रोड शो

chat bot
आपका साथी