ढोल, दमाऊ, रणसिगे के साथ दिल्ली रवाना होंगे किसान

विकासनगर किसान आंदोलन के समर्थन में 26 जनवरी को निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए 24 जनवरी को तीनों विधानसभाओं के हजारों किसान दिल्ली कूच करेंगे। उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने इसके लिए किसानों से आह्वान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 03:19 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 03:19 AM (IST)
ढोल, दमाऊ, रणसिगे के साथ दिल्ली रवाना होंगे किसान
ढोल, दमाऊ, रणसिगे के साथ दिल्ली रवाना होंगे किसान

जागरण संवाददाता, विकासनगर: किसान आंदोलन के समर्थन में 26 जनवरी को निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए 24 जनवरी को तीन विधानसभाओं के हजारों किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर ने शुक्रवार को नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि किसान ढोल, दमाऊ, रणसिगे के साथ दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले शनिवार को किसान आंदोलन के समर्थन में राजभवन का घेराव किया जाएगा। जबकि ट्रैक्टर रैली में चकराता, विकासनगर व सहसपुर विधानसभाओं से किसानों के जाने की पूरी तैयारी हो चुकी है।

मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार उत्तराखंड के किसान संगठनों के साथ मंच के कार्यकत्र्ता राजभवन का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से सहसपुर, विकासनगर, चकराता विधानसभाओं के 373 किसान मंच के बैनर तले दिल्ली गाजीपुर बार्डर पर डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि 24 जनवरी को तीनों विधानसभाओं से दिल्ली की 26 जनवरी की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए हजारों किसान ढोल, दमाऊ, रणसिगे के साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगे, क्योंकि पिछले 60 दिन से चल रहे किसान आंदोलन में 132 किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री किसानों की सुध नहीं ले रहे हैं। मंच के प्रदेश संयोजक ने कहा कि दिल्ली में चल रहा किसान आंदोलन देश का नहीं, पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक आंदोलन है। पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के सह संयोजक स्वराज चौहान भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी