दून में 26 को आंदोलन में भाग लेंगे डोईवाला के किसान

संवाद सहयोगी डोईवाला अखिल भारतीय किसान सभा ने बैठक में संगठन को मजबूत करने व 26 अक्टूबर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:03 PM (IST)
दून में 26 को आंदोलन में भाग लेंगे डोईवाला के किसान
दून में 26 को आंदोलन में भाग लेंगे डोईवाला के किसान

संवाद सहयोगी, डोईवाला:

अखिल भारतीय किसान सभा ने बैठक में संगठन को मजबूत करने व 26 अक्टूबर को मंहगाई व लखीमपुर के गुनाहगारों के खिलाफ कार्रवाई को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारी पर चर्चा की। आंदोलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों से डोईवाला क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में किसानों के साथ दून पहुंचने की अपील की गई।

रविवार को प्रेमनगर स्थित पंचायत भवन मारखम ग्रांट सभागार में करेशन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि आज देश में केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसान आंदोलन पर है। इसे और मजबूती देने के लिए किसान संगठन का मजबूत होना बहुत जरूरी है। उन्होंने किसान सभा को मजबूत करने के लिए यूनिट स्तर तक सदस्यता अभियान चलाने की बात कही।

बैठक को संगठन के नेता •ाहिद अंजुम ने कहा कि 26 अक्टूबर को देश के किसान आंदोलन का एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि केंद्र सरकार के खिलाफ देश भर में चल रहे आंदोलन को 11 माह पूरे हो रहे है। इस मौके पर पूरे देश में लखीमपुर के गुनहगार अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और कार्रवाई की मांग को लेकर देहरादून में भी आंदोलन किया जाएगा। इतना समय बीतने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना न्यायपूर्ण नहीं है। 26 अक्टूबर की किसान सभा अखिल भारतीय स्तर पर महंगाई के खिलाफ भी आवाज बुलंद करेगी। बैठक में मुख्य रूप से मुहम्मद अकरम, हर्षवीर सिंह, प्रियांशू सक्सेना, मुहम्मद हुसैन, अश्विनी त्यागी, अनूप पाल, शमसाद अली, इकराम, कृष्ण, सत्य प्रकाश, साधुराम आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी