Video: जंगल से निकलकर आबादी में घुसा हाथी, डिग्री कॉलेज की दीवार तोड़ी; सड़क के दोनों ओर लगा जाम

जंगल से निकलकर शुक्रवार की सुबह छह बजे एक हाथी आबादी में घुस गया जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हाथी ने आबादी में घुसने के बाद हरिद्वार रोड गंगा बिहार स्थित विधानसभा अध्यक्ष के आवास क्षेत्र की ओर रुख कर लिया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 07:47 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 11:59 AM (IST)
Video: जंगल से निकलकर आबादी में घुसा हाथी, डिग्री कॉलेज की दीवार तोड़ी; सड़क के दोनों ओर लगा जाम
जंगल से निकलकर आबादी में घुसा हाथी। जागरण

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। जंगल से निकलकर शुक्रवार की सुबह छह बजे एक हाथी आबादी में घुस गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हाथी ने आबादी में घुसने के बाद हरिद्वार रोड गंगा बिहार स्थित विधानसभा अध्यक्ष के आवास क्षेत्र की ओर रुख कर लिया। यहां से निकलकर हाथी डिग्री कॉलेज की दीवार को तोड़कर आगे बढ़ गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली।

#Rishikesh में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी आबादी में घुस गया, जिससे हड़कंप मच गया। हाथी के अचानक सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान हाथी ने डिग्री कॉलेज की दीवार तोड़ दी। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लगने पर पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी। @JagranNews pic.twitter.com/0JLrrm6tXR— amit singh (@Join_AmitSingh) March 5, 2021

दरअसल, शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश एम्स मार्ग पर अचानक एक हाथी सड़क पर आ गया। आवास-विकास कॉलोनी गली नंबर नौ से लगे बगीचे से हाथी बाहर निकला। एक दांत वाले विशालकाय हाथी को देखकर हड़कंप मच गया। आस्था पथ पर सुबह के वक्त काफी लोग घूमने आते हैं। एम्स रोड इसी के समीप है। हाथी ने यहां से शहर की ओर अपना रुख कर लिया। घनी आबादी वाले गंगा विहार क्षेत्र में हाथी घुस गया। यहीं पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का आवास है। 

#Rishikesh में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी आबादी में घुस गया, जिससे हड़कंप मच गया। हाथी के अचानक सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान हाथी ने डिग्री कॉलेज की दीवार तोड़ दी। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लगने पर पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी।

# Rishikesh में आबादी में घुसा जंगली हाथी, डिग्री कॉलेज की दीवार तोड़ता हुआ। pic.twitter.com/unqr7a9Z4l— amit singh (@Join_AmitSingh) March 5, 2021

इनके आवास के बगल वाली सड़क से निकलकर हाथी साईं घाट की ओर निकल गया। इस दौरान स्थानीय व्यवसायी संजीव गोयल ने लोगों को चेताया और सड़क से हटवाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम ने मुख्य मार्ग पर पहुंचकर सड़क के दोनों और वाहनों को रोक दिया। हाथी मुख्य मार्ग पर आने के बाद कृषि मंडी की और बढ़ गया। यहां काफी भीड़ थी। हाथी ने समीप ही राजकीय महाविद्यालय की दीवार को तोड़ा और वह कॉलेज कैंपस में घुस गया। कॉलेज मैदान में सुबह खेलने वालों की काफी भीड़ थी। 

हाथी को अचानक सामने पाकर वहां मौजूद सभी लोग इधर-उधर भाग गए। हाथी ने पूरे कॉलेज कैंपस में चक्कर लगाया, उसके बाद वह यहां से नंदू फार्म की दिशा में जंगल की ओर चला गया। इस दौरान वन विभाग की टीम भी यहां पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में ढेला रोड पर आ धमका टस्कर हाथी, यात्रियों में हड़कंप

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी