Earthquake in Uttarakhand : उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake in Uttarakhand चीन सीमा से सटे उत्‍तरकाशी जिले में रविवार दोपहर करीब 12 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। उत्‍तरकाशी सहित जिला मुख्यालय भटवाड़ी डुंडा गंगोत्री चिन्यालीसौड़ और यमुना घाटी में भी महसूस हुए।

By Nirmala BohraEdited By: Publish:Sun, 24 Jul 2022 12:59 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2022 12:59 PM (IST)
Earthquake in Uttarakhand : उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Earthquake in Uttarakhand : उत्‍तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

टीम जागरण, उत्‍तरकाशी : Earthqauke in Uttarkhand : उत्‍तराखंड में चीन सीमा से सटे उत्‍तरकाशी जिले में रविवार दोपहर 12 बजे के बाद भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिससे लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए।

दो बार आया भूकंप

रविवार को उत्‍तरकाशी में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप दोपहर 12.37 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है। वहीं दूसरा झटका 12.54 बजे दूसरा झटका महसूस हुआ, जो कि हल्‍का था।

उत्‍तरकाशी सहित इन इलाकों को महसूस हुए झटके 

भूकंप के झटके उत्‍तरकाशी सहित जिला मुख्यालय, भटवाड़ी, डुंडा, गंगोत्री, चिन्यालीसौड़ और यमुना घाटी में भी महसूस हुए। कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

इसी वर्ष अप्रैल माह में उत्‍तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके पुरोला, मोरी, नौगांव और बड़कोट क्षेत्र में महसूस किए गए थे। ये क्षेत्र हिमाचल की सीमा से सटे हुए हैं।

भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है उत्तरकाशी जिला

गौरतलब है कि प्रदेश का उत्तरकाशी जिला भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। भूगर्भीय दृष्टि से संवेदनशील उत्‍तरकाशी भूकंप के जोन 4 व 5 में स्थित है। 20 अक्टूबर 1991 को यहां आए भूकंप में आठ सौ से अधिक लोग मारे गए थे। सैकड़ों परिवार बेघर हो गए थे। इसके बाद 1999 के भूकंप ने भी उत्तरकाशी को डराया था। 

chat bot
आपका साथी