देहरादून: नगर निगम पहुंचे डा. खन्ना नहीं ग्रहण कर पाए पदभार, जानिए क्या है वजह

नगर निगम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनाकर भेजे गए डा. अविनाश खन्ना गुरुवार को पदभार ग्रहण नहीं कर सके। दरअसल निगम के मौजूदा मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश जोशी को निगम प्रशासन ने रिलीव ही नहीं किया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 07 Jan 2022 02:57 PM (IST) Updated:Fri, 07 Jan 2022 02:57 PM (IST)
देहरादून: नगर निगम पहुंचे डा. खन्ना नहीं ग्रहण कर पाए पदभार, जानिए क्या है वजह
देहरादून: नगर निगम पहुंचे डा. खन्ना नहीं ग्रहण कर पाए पदभार, जानिए क्या है वजह।

जागरण संवाददाता, देहरादून। शासन के आदेश पर नगर निगम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनाकर भेजे गए डा. अविनाश खन्ना गुरुवार को पदभार ग्रहण नहीं कर सके। दरअसल, निगम के मौजूदा मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश जोशी को निगम प्रशासन ने रिलीव ही नहीं किया। डा. खन्ना से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से मिला तैनाती पत्र नगर आयुक्त अभिषेक रूहेला को सौंपा, लेकिन आयुक्त ने महापौर सुनील उनियाल गामा से निर्देश मिलने के बाद निर्णय लेने की बात कही। वहीं, महापौर गामा ने बताया कि गुरुवार को वह कार्यालय नहीं जा पाए। शुक्रवार को कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में निर्णय लेंगे।

देहरादून नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी की नवीन तैनाती को लेकर पिछले दो महीने से चल रही खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हालात ये हैं कि तबादले के बावजूद महापौर और निगम प्रशासन पुराने अधिकारियों को रिलीव करने को राजी नहीं और शासन जिस अधिकारी को भेज रहा, उसे निगम में पदभार ग्रहण करने नहीं दिया जा रहा। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश जोशी और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह के साथ ऐसा ही हो रहा है।

दो माह पहले शासन ने इन दोनों के तबादले कर दिए थे। महापौर की ओर से दोनों को रिलीव नहीं किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण का हवाला देकर महापौर ने दोनों के तबादले रुकवा दिए। बीते दिनों शासन ने डा. सिंह का तबादला हरिद्वार कर दिया जबकि डा. जोशी को निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर भेज दिया गया। डा. जोशी स्वास्थ्य महानिदेशालय समेत नगर निगम में भी जिम्मेदारी देख रहे हैं।

शासन ने दून निगम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर डा. अविनाश खन्ना को भेज, जो अब तक ऊधमसिंहनगर में तैनात थे। डा. अविनाश गुरुवार को मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी का पदभार ग्रहण करने पहुंचे लेकिन निगम प्रशासन ने उन्हें एक दिन के लिए रोक दिया। वहीं, माना जा रहा कि डा. खन्ना की तैनाती के बाद डा. कैलाश जोशी को यह पद छोड़ना होगा। अभी वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी पद पर कोई तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में डा. सिंह अपने पद पर बने सकते हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में उद्योग और व्यापार की समस्याओं का किया जाएगा समाधान, सीएम धामी ने कही ये बात

chat bot
आपका साथी