भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर दून में कार्यकर्ताओं ने किया दान

भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के जन्मदिन पर परेड ग्राउंड स्थित पार्टी कार्यालय में उनकी दीर्घायु की कामना के लिए हवन किया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 10:04 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर दून में कार्यकर्ताओं ने किया दान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर दून में कार्यकर्ताओं ने किया दान

देहरादून,  जेएनएन।  भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के जन्मदिन पर परेड ग्राउंड स्थित पार्टी कार्यालय में उनकी दीर्घायु की कामना के लिए हवन किया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्‍न जगहों पर मिठाई वितिरित की।साथ ही जरूरतमंदों को दान भी दिया। रविवार को हुए कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में इस कोरोना काल में प्रत्येक कार्यकर्ता न सिर्फ सेवा कार्य में जुटा है, बल्कि संगठन को भी मजबूत बना रहा है।

इस मौके पर महानगर कार्यालय में हवन के बाद जरूरतमंदों को फल व जूस के पैकेट भी बांटे गए। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर शिवालिक, दीनदयाल, तपोवन, प्रेमनगर कांवली मंडल में पौधारोपण, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मियांवाला, नत्थनपुर, गोविंदगढ़ में भजन कीर्तन किया गया। केदार नगर, धर्मपुर नगर, जनरल महादेव सिंह नगर, शहीद दुर्गा मल्ल, श्रीदेव सुमन नगर, आंबेडकर नगर, करनपुर नगर मंडल में जूस एवं फल बांटे गए। बालावाला मंडल में भंडारा आयोजित किया गया। युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से पौधारोपण, महिला मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से भी फल वितरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष को नरेश बंसल, राजकुमार पुरोहित, रविंद्र कटारिया, विनय गोयल, पुनीत मित्तल, सतेंद्र नेगी, रतन चौहान आदि ने शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्‍तराखंड में आए कोरोना के 230 नए मामले, आठ संक्रमित मरीजों की हुई मौत

भाजयुमो ने किया रक्तदान

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर पौधारोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया। प्रेमनगर स्थित विवेकानंद पार्क में औषधीय महत्व के पौधे रोपे गए। इसके अलावा गांधीग्राम में आयोजित रक्तदान शिविर में 56 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें: निजी लैब को रखना होगा टेस्ट कराने वालों का पूरा रिकॉर्ड

chat bot
आपका साथी