दवा लेने पहुंची किशोरी को चेकअप के बहाने क्लीनिक के अंदर ले गया डॉक्टर, किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

डॉक्टर ने दवा लेने पहुंची 15 वर्षीय किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात करीब 10 बजे आरोपित को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2020 07:21 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 07:21 PM (IST)
दवा लेने पहुंची किशोरी को चेकअप के बहाने क्लीनिक के अंदर ले गया डॉक्टर, किया दुष्कर्म; गिरफ्तार
दवा लेने पहुंची किशोरी को चेकअप के बहाने क्लीनिक के अंदर ले गया डॉक्टर, किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। प्रेमनगर में एक डॉक्टर ने दवा लेने पहुंची 15 वर्षीय किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात करीब 10 बजे आरोपित को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ प्रेमनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि क्षेत्र में डॉ. मनमोहन सिंह अपना क्लीनिक चलाता है। क्षेत्र की ही एक किशोरी को दो-तीन दिन से सर्दी-जुकाम की शिकायत है। वह डॉ. मनमोहन सिंह से दवा ले रही थी। गुरुवार को दोपहर करीब ढाई बजे किशोरी दवा लेने के लिए अकेले क्लीनिक पहुंची। आरोप है कि चिकित्सक उसे चेकअप करने के बहाने क्लीनिक के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। किसी तरह खुद को आरोपित के चंगुल से छुड़ाकर किशोरी घर पहुंची और पिता को आपबीती बताई। किशोरी के पिता क्लीनिक पहुंचे, लेकिन आरोपित तब तक दुकान बंद करके फरार हो चुका था। इसके बाद पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

आरोपित डॉक्टर है या नहीं इसकी भी हो रही जांच

प्रेमनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित का मेडिकल स्टोर भी है। हालांकि, उसकी डिग्री पर संदेह है। इसके चलते यह जांच भी की जा रही है कि वह पंजीकृत है या नहीं। अब तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि आरोपित किस पद्धति से इलाज करता था।

यह भी पढ़ें: घर से फरार दो प्रेमी जोड़ों को पुलिस ने पकड़ा, तीसरे चढ़ा परिजनों के हत्थे; फिर जमकर हुआ तमाशा

विदेशी महिला गिरफ्तार 

ऋषिकेश में अश्लील वीडियो विज्ञापन बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पांच दिन पहले नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला के सभासद गजेंद्र सजवाण ने मुनिकीरेती पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने बताया कि कुछ विदेशी और स्थानीय नागरिकों ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे विज्ञापन के तौर पर सोशल मीडिया में प्रचारित किया है। 

यह भी पढ़ें: जेल गया प्रेमी तो दूसरे युवक से मिलने लगी युवती, जमानत पर छूट युवती को मारा चाकू; गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी