डीआइजी यातायात ने शुरू किया जिम्मेदारी अभियान Dehradun News

लचर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने जिम्मेदारी अभियान शुरू किया है। स्कूली बच्चों के माध्यम से माता-पिता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 01:50 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 01:50 PM (IST)
डीआइजी यातायात ने शुरू किया जिम्मेदारी अभियान Dehradun News
डीआइजी यातायात ने शुरू किया जिम्मेदारी अभियान Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश की लचर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने ‘जिम्मेदारी’ अभियान शुरू किया है। इसमें स्कूली बच्चों के माध्यम से माता-पिता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

शुक्रवार को सुभाष रोड स्थित पुलिस मुख्यालय में डीआइजी ट्रैफिक केवल खुराना ने जिम्मेदारी अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत सभी जिलों में पुलिस को यातायात निदेशालय द्वारा तैयार प्रश्न पत्र सौंपा जाएगा। इसमें वैकल्पिक उत्तर भी दिए गए हैं। विकल्पों में से एक उत्तर चुनना होगा। इनमें बच्चे, अभिभावक का नाम, पता, मोबाइल नंबर भी होगा। जिला पुलिस को इन प्रश्न पत्रों को स्कूलों के जरिये अभिभावकों से भरवाना होगा। सभी उत्तर देने वाले को पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अभी एक लाख प्रश्न पत्र छपवाए गए हैं इनको जिलों में वितरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर मची मारामारी, दो और काउंटर खुले

प्रश्न पत्र में ऐसे हैं प्रश्न

-आप ट्रैफिक नियम क्यों तोड़ते हैं ?

-आप हेलमेट क्यों नहीं पहनते हैं?

-कोई यातायात नियम तोड़े तो उस समय आप क्या करते हैं?

-जब आप अपने बच्चों को दोपहिया वाहन पर ले जाते हैं तो क्या उन्हें हेलमेट पहनाते हैं?

-क्या आप अपने बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हैं?

-शराब पीकर वाहन क्यों चलाते हो ?

-आप गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात क्यों करते हैं?

-क्या आप सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करते हो?

-क्या आप सड़क पर एम्बुलेंस को साइड देते हैं?

-क्या तेज गति से वाहन चलाते हैं?

यह भी पढ़ें: आरटीओ दफ्तर में मची मारामारी, चेकपोस्टों से बुलाए जा रहे कर्मचारी

chat bot
आपका साथी