राज्य वन सेवा के 16 अफसरों के तबादले

By Edited By: Publish:Fri, 01 Aug 2014 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 01 Aug 2014 01:00 AM (IST)
राज्य वन सेवा के 16 अफसरों के तबादले

राज्य ब्यूरो, देहरादून

सरकार ने राज्य वन सेवा के 16 अफसरों को इधर से उधर किया है। वन प्रमुख सचिव डा रणबीर सिंह ने गुरुवार को तबादला सूची जारी की।

सूची के मुताबिक मान सिंह को अलकनंदा वन प्रभाग गोपेश्वर में भूमि संरक्षण प्रभागीय वनाधिकारी, श्रवण कुमार को गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान उत्तरकाशी का प्रभारी उप निदेशक, जन्मेजय सिंह को प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड कार्यालय में प्रभागीय वनाधिकारी, कुबेर सिंह बिष्ट को भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल का प्रभागीय वनाधिकारी, गिरधारी सोनार को अल्मोड़ा वन प्रभाग का कार्ययोजना अधिकारी, शेर सिंह नगन्याल को अस्कोट वन्यजीव विहार पिथौरागढ़ का प्रभारी उपनिदेशक, जीवनचंद्र जोशी को उत्तरकाशी वन प्रभाग का कार्ययोजना अधिकारी, केबी सिंह को बागेश्वर वन प्रभाग का प्रभागीय वनाधिकारी, अरुप कुमार बनर्जी को वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी का उपनिदेशक, विजय बहादुर सिंह को जलागम प्रबंध निदेशालय देहरादून में प्रतिनियुक्ति पर उप परियोजना निदेशक पद पर भेजा गया है।

अखिलेश तिवारी को प्रमुख वन संरक्षक परियोजनाएं कार्यालय देहरादून में प्रभारी उप निदेशक, पीके भट्ट को चंपावत वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी, अशोक कुमार गुप्ता को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी, राजेंद्र सिंह कहेड़ा को टौंस वन प्रभाग पुरोला में कार्ययोजना अधिकारी और सीके कविदयाल को उत्तराखंड वन विकास निगम देहरादून में डीएलएम-डीएसएम पद पर स्थानांतरित किया गया है।

chat bot
आपका साथी