आंकड़ों ने दी राहत: केवल 166 मिले पॉजिटिव

जागरण संवाददाता ऋषिकेश तीर्थनगरी और आसपास क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को लेकर शुक्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 01:46 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 01:46 AM (IST)
आंकड़ों ने दी राहत: केवल 166 मिले पॉजिटिव
आंकड़ों ने दी राहत: केवल 166 मिले पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश:

तीर्थनगरी और आसपास क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को लेकर शुक्रवार के आंकड़े राहत देने वाले रहे। नगर और आसपास क्षेत्र में 166 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुनिकीरेती कोविड केयर सेंटर में स्वस्थ होने पर 22 व्यक्तियों को छुट्टी दे दी गई।

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में शुक्रवार को 102 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां बीते रोज भेजे गए आरटी पीसीआर सैंपल की जांच में 95 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां 63 एंटीजन जांच की गई। जिसमें सात व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुक्रवार को 254 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। हेल्थ सुपरवाइजर एसएस यादव ने बताया कि 91 व्यक्तियों को होम आइसोलेशन पर भेजा गया है।

नगर निगम में स्थित कोरोना जांच केंद्र की लैब प्रबंधक मलिका भट्ट ने बताया कि बीते रोज भेजे गए सैंपल की जांच में 27 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को यहां से 108 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती क्षेत्र में शुक्रवार को 10 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ कार्यालय के मुताबिक बीते रोज भेजे गए आरटी पीसीआर सैंपल की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को प्राप्त नहीं हो पाई। 356 सैंपल और जांच के लिए भेजे गए हैं। यहां 67 व्यक्तियों की एंटीजन जांच में 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोविड केयर सेंटर में 118 मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को 22 व्यक्तियों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर लक्ष्मणझूला के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि बीते रोज भेजे गए सैंपल में 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को 218 सैंपल जांच को भेजे गए।

chat bot
आपका साथी