कांवड यात्रा को लेकर नए सिरे से विचार, यूपी से आपसी सहमति के बाद ही लिया जाएगा अंतिम निर्णय

कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार नए सिरे से विचार करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश व अन्य पड़ोसी राज्यों से बात कर इस पर अंतिम फैसला किया जाएगा। इधर कांवड़ यात्रा से जुड़े राज्यों के पुलिस अधिकारियों की साझा बैठक हुई।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 12:52 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 09:54 PM (IST)
कांवड यात्रा को लेकर नए सिरे से विचार, यूपी से आपसी सहमति के बाद ही लिया जाएगा अंतिम निर्णय
देहरादून में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुख्यालय में समन्वय बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार नए सिरे से विचार करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश व अन्य पड़ोसी राज्यों से बात कर इस पर अंतिम फैसला किया जाएगा। इधर, कांवड़ यात्रा से जुड़े राज्यों के पुलिस अधिकारियों की साझा बैठक में मौजूदा परिस्थितियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। पिछली तीरथ सरकार के कांवड़ यात्रा स्थगित रखने के फैसले के क्रम में यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक में फिलहाल कांवड़ यात्रा स्थगित रखने पर सहमति बनी। आगे जो भी स्थितियां बनेगी, उसी अनुरूप निर्णय किया जाएगा।

प्रदेश में हर साल सावन के दौरान कांवड़ यात्रा होती है। इस पर अभी कोरोना का साया है। पिछले साल भी कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कांवड़ यात्रा स्थगित की गई थी। इस बार परिस्थितियां पिछले साल से ज्यादा खराब हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है।

इसे देखते हुए इस बार भी कांवड़ यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया। अब यात्रा को लेकर एक बार फिर नए सिरे से विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज कांवड़ यात्रा के संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है। इस संबंध में बीते रोज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात हुई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। जल्द ही उत्तराखंड के अधिकारी भी उत्तरप्रदेश और हरियाणा के अधिकरियों से कांवड़ यात्रा को लेकर बात करेंगे। सभी के विचार जाने जाएंगे। इसी के बाद कांवड़ यात्रा को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।वहीं, मंगलवार सुबह पुलिस मुख्यालय में कांवड़ यात्रा को लेकर छह राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें उत्तराखंड सरकार द्वारा यात्रा स्थगित करने के बारे में चर्चा हुई। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड शासन के अब तक के निर्णयानुसार कांवड़ मेले को प्रतिबंधित किया गया है। इसलिए सीमावर्ती राज्य आपसी समन्वय बनाकर शासन की ओर से जारी निर्देशों का अनुपाल कराएंगे। कोविड महामारी की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-Kanwar Yatra: कांवड़ियों को रोकने के लिए उत्तराखंड के बार्डर रहेंगे सील, हरिद्वार में धारा 144 लागू करने की तैयारी

chat bot
आपका साथी