रुके विकास कार्यों को लेकर सरकार को घेराव करेगी कांग्रेस

राजपुर विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्त्‍ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा करने को लेकर सरकार का घेराव करने का निर्णय लिया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 06:38 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 06:38 PM (IST)
रुके विकास कार्यों को लेकर सरकार को घेराव करेगी कांग्रेस
राजपुर विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्त्‍ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। राजपुर विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्त्‍ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा करने को लेकर सरकार का घेराव करने का निर्णय लिया। बैठक ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी व राजेंद्र खन्ना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से राजपुर विधानसभा प्रभारी जगदीश धीमान, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा व पूर्व विधायक राजकुमार मौजूद रहे। बैठक में वार्ड व बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्त्‍ताओं को बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में कार्यकर्त्‍ताओं ने अपने सुझाव दिए। बैठक में पार्षद व नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष डॉ. विजेंद्र पाल, प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मिकी, पार्षद अर्जुन सोनकर आदि मौजूद रहे। 

महिला कांग्रेस ने किया मंथन

महानगर महिला कांग्रेस की राजपुर विधानसभा की ब्लॉक व वार्ड अध्यक्षों की बैठक हुई, बैठक में बूथ कमेटी गठित करने पर चर्चा की गई। भराड़ीसैंण में महिलाओं पर लाठीचार्ज की निंदा की गई। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने हर वार्ड में महिला कार्यकर्त्‍ताओं व वार्ड अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वह जल्द से जल्द बूथ कमेटी का तैयार करें। बैठक मे विमला मन्हास, डॉ. प्रतिमा सिंह, वार्ड अध्यक्ष सुकृता, अमृता कौशल, बलवंत कौर, अनुराधा, शाहीन कुरेशी आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें-महिलाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ श्यामपुर में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी