हरक सिंह रावत और अनुकृति गुसाईं को लेकर सस्पेंस बरकरार, पहली सूची में नहीं नाम; कहां से लड़ेंगे चुनाव बड़ा सवाल

Congress Candidate List 2022 कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में हरक सिंह रावत अनुकृति गुसाईं का नाम नहीं है। वे कहां से चुनाव लड़ेंगे अभी इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 08:21 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 03:38 PM (IST)
हरक सिंह रावत और अनुकृति गुसाईं को लेकर सस्पेंस बरकरार, पहली सूची में नहीं नाम; कहां से लड़ेंगे चुनाव बड़ा सवाल
Congress Candidate List 2022: कांग्रेस की पहली लिस्ट में हरक सिंह,अनुकृति का नाम नहीं। कांग्रेस

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Congress Candidate List 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 55 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं। पर, कांग्रेस की पहली सूची में हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) और उनकी पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं (Anukriti Gusain) का नाम नहीं हैं। हालांकि अनुकृति जिस लैंसडौन सीट से टिकट की दावेदार हैं, उसके प्रत्‍याशी की घोषणा अभी नहीं की गई है। इसके साथ ही हरीश रावत (Harish Rawat) किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर भी स्थिति साफ नहीं है।

भाजपा से निष्कासित किए जाने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्रीहरक सिंह रावत और अनुकृति गुसाईं को लेकर सस्पेंस बरकरार, कहां से लड़ेंगे चुनाव बड़ा सवाल हरक सिंह रावत की करीब एक हफ्ते बाद कांग्रेस में वापसी हुई थी। उन्होंने अपनी बहू अनुकृति गुसाईं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की। इस दौरान उन्होंने ये बात भी कही थी कि वे बिना शर्त पार्टी में शामिल हुए हैं। पहले उम्मीद थी कि हरक सिंह रावत के पार्टी में शामलि होने के बाद ही कांग्रसे सूची जारी कर देगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि, शनिवार देर रात पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें न ही हरक सिंह रावत का नाम है और न ही अनुकृति गुसाईं का। हरीश रावत कहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसे लेकर भी कुछ साफ नहीं है।

2016 में हरीश सरकार गिराने में थी अहम भूमिका

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की साल 2016 में हरीश रावत सरकार गिराने में अहम भूमिका थी। यही वजह थी कि हरीश रावत उनसे नाराज चल रहे थे। उनकी पार्टी में बहुत देर से वापसी को भी इससे जोड़ा जा रहा था। हालांकि, हरक सिंह रावत ने ये तक कह दिया था कि वे माफी मांगने को भी तैयार हैं।

दस दिन तक चली मशक्कत

कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के लिए करीब 10 दिन तक दिल्‍ली में कड़ी मशक्कत चली। इस बीच दिग्गज भी वहीं फंसे रहे। पार्टी ने प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अपनी परंपरागत चकराता सीट से मैदान में उतरेंगे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने उत्‍तराखंड में जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

chat bot
आपका साथी