महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर सहसपुर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले शहर में पुतले की शवयात्रा भी निकाली गई।

By BhanuEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 12:04 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 12:07 PM (IST)
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विकासनगर। महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर सहसपुर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले शहर में पुतले की शवयात्रा भी निकाली गई।
शहर में पुतले की शवयात्रा निकालने के बाद कार्यकर्ता चौक पर एकत्र हुए और पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के जिला महामंत्री रतिराम ने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। महंगाई को नियंत्रित करने में केंद्र सरकार फेल हो रही है।
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की असफलता के खिलाफ मोर्चा खोलना होगा। प्रदर्शनकारियों में रशीद पहलवान, अब्दुल हकम, गुलफाम, शराफत अली, प्रदीप शामिल थे।
पढ़ें-महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

chat bot
आपका साथी