सीएम ने की राज्य स्थापन दिवस की तैयारियों की समीक्षा

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना दिवस को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देेश दिए।

By raksha.panthariEdited By: Publish:Tue, 31 Oct 2017 08:26 PM (IST) Updated:Tue, 31 Oct 2017 08:47 PM (IST)
सीएम ने की राज्य स्थापन दिवस की तैयारियों की समीक्षा
सीएम ने की राज्य स्थापन दिवस की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस के लिए एक विजन के अनुसार कार्यक्रम निर्धारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में जनभागीदारी को सुनिश्चित किया जाए और प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस के कार्यक्रमों से जोड़ा जाए।

सचिवालय में हुर्इ इस बैठक में राज्य स्थापना समारोह की प्रारंभिक रूपरेखा पर चर्चा की गई। पांच नवंबर को मुख्यमंत्री आवास पर रैबार कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड मूल के विशिष्ट, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित लोगों की भागीदारी होगी। रैबार कार्यक्रम में पलायन, पर्यटन, पर्यावरण, इनोवेशन, इंडस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर उत्तराखंड के विकास के लिए रोड मैप बनाने का प्रयास किया जाएगा। 

वहीं छह नवंबर को वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों के साथ इंटरेक्शन किया जाएगा। इसके साथ ही इस दिन कृषि, उद्योग, औद्यानिकी आदि क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यम के माध्यम से सफलता की कहानियां लिखने वालों से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। 

सात नवंबर को सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों और जनपदों में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी रन फॉर गुड गवर्नेंस का आयोजन करेंगे। इसी दिन रिस्पना नदी और कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

आठ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल पुलिस परेड की सलामी लेंगे। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में राज्य की चुनौतियों पर मंथन करेंगे विपक्षी दल 

यह भी पढ़ें: द्वाराहाट महोत्सव में की गर्इ सीएम की घोषणाएं भद्दा मजाक: बिष्ट 

यह भी पढ़ें: कुंजवाल ने बोला भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला

chat bot
आपका साथी